{"_id":"6179955c961e721f4b12c03c","slug":"youth-suffering-from-dengue-dies-in-hospital-kaushambi-news-ald3191821188","type":"story","status":"publish","title_hn":"kaushambi : डेंगू से पीड़ित युवक की अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
kaushambi : डेंगू से पीड़ित युवक की अस्पताल में मौत
Thu, 28 Oct 2021 04:36 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 04:36 PM IST
विज्ञापन
death
नगर पालिका परिषद भरवारी के मोतीलाल आजाद नगर मोहल्ले में रहने वाले एक युवक की बुधवार सुबह बुखार से मौत हो गई। उसका इलाज मंझनपुर के निजी अस्पताल में कराया जा रहा था। परिवार के लोगों का कहना है कि चिकित्सकों ने बताया था कि युवक को डेंगू हुआ था।
मोतीलाल आजाद नगर मोहल्ला (कशिया पूरब) निवासी नरेंद्र कुमार (37) किसानी करता था। परिजनों के मुताबिक करीब 10 दिन से उसकी तबीयत खराब चल रही थी।
उपचार से आराम नहीं हुआ तो खून की जांच कराई गई। जिसमें डेंगू की पुष्टि हुई। इसके बाद परिवारीजनों ने नरेंद्र को मंझनपुर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां बुधवार सुबह नरेंद्र ने दम तोड़ दिया। मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पीड़ितों को ढांढस बंधाने के लिए उनके घर पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। परिवार वालों ने बिना पोस्टमार्टम कराए शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।