फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth shot, arson, looted in land dispute

भूमि विवाद में युवक को मारी गोली, आगजनी, लूट

Thu, 12 May 2022 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Youth shot, arson, looted in land dispute
सदर कोतवाली के रामपुर बसोहरा गांव में भूमि विवाद को लेकर मंगलवार देर रात मारपीट के बाद एक युवक को गोली मार दी गई। आरोप है कि हमलावरों ने उसकी झोपड़ी में आग लगा दी और जेवरात भी लूट ले गए। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जख्मी युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सैनी कोतवाली के अजुहा कस्बे की शहनाज फात्मा का कहना है उसने अपना घर बेचकर सदर कोतवाली के रामपुर बसोहरा निवासी शमीमउद्दीन से एक प्लॉट लिया था। इस भूखंड का शम्साबाद निवासी राकेश केसरी ने इकरारनामा कराया था।
विज्ञापन

शहनाज के मुताबिक उसके प्लॉट की रजिस्ट्री शमीम के पिता बशीरुद्दीन ने किया था। शहनाज उसी भूखंड पर झोपड़ी बनाकर रहती है और घर का निर्माण कर रही है। आरोप है कि भूमि स्वामी की नीयत अब जमीन देने में खराब हो रही है। आरोप है मंगलवार देर रात भूमि स्वामी के बेटा शानू, समद व उसके दोस्त ऋशभ ने उसके घर पर धावा बोल दिया और मारपीट करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोध करने पर शहनाज के पति अमानतउल्ला पर तमंचे से फायर किया गया। गोली अमानत के हाथ में लगी। घटना के बाद आरोपी झोपड़ी में रखे जेवरात निकालने के बाद उसमें आग लगाकर भाग निकले। रात को ही घटना की जानकारी यूपी-112 व कोतवाली पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने अमानतउल्ला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इंस्पेक्टर विनोद सिंह का कहना है घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। प्रकरण भूमि विवाद का है। मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed