फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Youth dies due to drowning in Ganga, Anurag went to bathe in Ganga with friends

Kaushambi : गंगा में डूबने से युवक की मौत, दोस्तों संग गंगा स्नान करने गया था अनुराग

Sun, 18 Jun 2023 05:50 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 05:50 PM IST
सार

सैनी कोतवाली के धुमाई निवासी मनोज कुमार का बेटा अनुराग सिंह (18) रविवार की सुबह कड़ा के कुबरी घाट पर दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया था। स्नान के दौरान अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में समा गया।

विज्ञापन
Youth dies due to drowning in Ganga, Anurag went to bathe in Ganga with friends
drowned - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कड़ा मे कुबरी घाट पर दोस्तों के साथ गंगा स्नान करने गया युवक गहरे पानी में समा गया। गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला। हालांकि, जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन

सैनी कोतवाली के धुमाई निवासी मनोज कुमार का बेटा अनुराग सिंह (18) रविवार की सुबह कड़ा के कुबरी घाट पर दोस्तों के साथ गंगा नहाने गया था। स्नान के दौरान अचानक पैर फिसल जाने के कारण वह गहरे पानी में समा गया। साथ में स्नान कर रहे दोस्तों के शोर मचाने पर मौके पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी।

विज्ञापन


कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने अनुराग को नदी से बाहर निकला तो उसकी सांसें चल रही थी। घटना की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने फौरन एम्बुलेंस के जरिए छात्र को सीएचसी इस्माइलपुर पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने गम्भीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाक्टरों ने अनुराग को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौत की पुष्टि होते ही परिजनों में कोहराम मच गया।जवान बेटे की मौत से मां सन्नो सिंह की रो-रो कर हालत खराब है। घटना की जानकारी पर नायब तहसीलदार अंकिता पाठक ने धुमाई गांव पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। साथ ही प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार की हर सम्भव मदद करने का आश्वासन दिया।

बैरिकेडिंग होती तो बच जाती जान

कड़ा धाम के कुबरी घाट पर छात्र की गंगा में डूबने से हुई मौत के बाद मौजूद लोगों का कहना था कि अगर बैरिकेडिंग की गई होती तो शायद जान बच जाती। लोगों का कहना है कि यहां आए दिन डूबने से लोगों की मौतें होती रहती हैं। फिर भी प्रशासन बैरीकेडिंग करवाने के लिए गम्भीर नहीं है।

दो घंटे पुल के पीपे फंसा रहा अनुराग

घाट पर मौजूद लोगों की मानें तो अनुराग गहरे पानी में समाने के बाद पुल में लगे पीपे के नीचे फंस गया था। जिसको खोजने में गोताखोरों को दो घंटे से अधिक समय लग गया। इसके बाद भी नदी से बाहर निकालने पर उसकी सांसें चल रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed