{"_id":"5c8561efbdec221420473962","slug":"youth-attacked-on-wife-by-khurpi","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने पत्नी पर खुरपी से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने पत्नी पर खुरपी से किया हमला
Mon, 11 Mar 2019 12:46 AM IST
shailendra Kumar
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
Published by: shailendra Kumar
Updated Mon, 11 Mar 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
Crime
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिमशरीरा। प्रेमी से पति बना युवक तीन साल में ही पत्नी की जान का दुश्मन बन गया। युवक ने घर में सो रही पत्नी को जान से मारने की नीयत से खुरपी से हमला कर दिया। शोर पर परिजनों ने किसी तरह महिला की जान बचाई। पुलिस आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बताया जाता है कि पश्चिमशरीरा निवासी शिवम शर्मा ने करीब तीन साल पहले बड़े भाई संदीप की साली ममता से लव मैरिज की थी। शादी के बाद दंपति को एक बेटी हुई। इसके बाद पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होने लगा। तीन मार्च को शिवम ने ममता को पीट दिया। मामला पुलिस के पास पहुंचा। रिश्तेदारों की मौजूदगी में समझौता करा दिया गया। चार मार्च की ही रात शिवम ने घर में सो रही ममता के सिर पर खुरपी के कई वार किए। खून से लतपथ ममता की चीख-पुकार पर परिजन पहुंचे। इसी बीच शिवम भाग निकला। ममता को पश्चिमशरीरा के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तहरीर पर पश्चिमशरीरा पुलिस ने नौ मार्च को शिवम शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।