{"_id":"6474f6f1fb730dc62d0702e9","slug":"youth-and-shopkeeper-who-came-to-buy-beer-clashed-kaushambi-news-c-3-1-142222-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: बीयर लेने आए युवक व दुकानदार में सिर फुटौव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: बीयर लेने आए युवक व दुकानदार में सिर फुटौव्वल
Tue, 30 May 2023 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Tue, 30 May 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर सहावपुर गांव में पिटाई से घायल पंकज
बीयर लेने आए युवक व दुकानदार में सिर फुटौव्वल
- पिपरी के चायल कस्बे में सोमवार सुबह हुई घटना
फोटो नं-24,25
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल। पिपरी के चायल कस्बे में सोमवार की सुबह बीयर लेने आए एक युवक से दुकानदार ने जमकर मारपीट की। इसमें युवक और दुकानदार दोनों जख्मी हुए। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी चायल भेजा गया। पुरामुफ्ती के मादपुर निवासी पंकज कुमार ने बताया कि सोमवार की सुबह वह बीयर लेने के लिए चायल कस्बा स्थित दीपक की दुकान में गया था। यहां पर वह अपने दोस्त से फोन पर बात कर रहा था। इसी बीच किसी बात को लेकर नाराज दुकानदार ने पंकज को दुकान के अंदर बुलाया और उससे गली- गलौज करते हुए पीट दिया। इससे पंकज का सिर फट गया। बीच- बचाव करने पर पंकज ने भी दुकानदार दीपक को मारपीट कर लहुलूहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी चायल भेजा।
-- -- -- -- -- -- -
बोलेरो से टकराई कार, नाराज लोगों ने चालक को पीटा
चायल। मंझनपुर कस्बे के नया नगर मोहल्ला निवासी सैफी सोमवार को अपनी पत्नी, भाभी और परिवार के अन्य लोगों के साथ फन गांव स्थित वाॅटर पार्क जा रहा था। जैसे ही वह पिपरी के फतेहपुर सहावपुर गांव के पास पहुंचा, पीछे से आई तेज रफ्तार कार ने उसकी बोलेरो में टक्कर मार दी। हादसे में किसी को चोट तो नहीं आई, लेकिन कार सवारों ने बोलेरो चला रहे सैफी को जमकर पीट दिया। विरोध करने पर दबंगों ने ईंट-पत्थर भी चलाए। इसे लेकर मौके पर हंगामा शुरू हो गया। सूचना के बाद पुलिस पहुंचती, इससे पहले आरोपी भाग निकले। मामले में कार्रवाई के लिए पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। संवाद