फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   young man who went to rescue a python was bitten by the snake itself; he has been referred to the district

कौशाम्बी : अजगर को बचाने पहुंचे युवक को अजगर ने ही डसा, हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय रेफर

Thu, 03 Sep 2026 07:21 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 03 Sep 2026 07:21 PM IST
सार

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज-पल्हना घाट मार्ग पर पहलवान बाबा के पास बृहस्पतिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बेजुबान अजगर की जान बचाने पहुंचे जेपी सिंह पटेल को अजगर ने काट लिया।

विज्ञापन
young man who went to rescue a python was bitten by the snake itself; he has been referred to the district
कौशाम्बी में खेत में देखा गया विशाल अजगर। - फोटो : संवाद

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संदीपन घाट थाना क्षेत्र के मूरतगंज-पल्हना घाट मार्ग पर पहलवान बाबा के पास बृहस्पतिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बेजुबान अजगर की जान बचाने पहुंचे जेपी सिंह पटेल को अजगर ने काट लिया। अजगर के हमले में जेपी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। मुजाहिदपुर निवासी अपना दल के जिला महासचिव समुंदर सिंह पटेल के बड़े भाई जेपी सिंह पटेल सुबह अपने खेत गये थे, तभी देखा कि खेत में लगे जाल में एक अजगर फंसा हुआ है। वह अजगर की जान बचाने के प्रयास करने लगे, तभी अजगर ने उनपर हमला बोल दिया और उनके हाथ में काट लिया। 

विज्ञापन


अजगर के काटने की सूचना मिलते ही उनके छोटे भाई समुंदर सिंह पटेल तत्काल मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में जेपी सिंह पटेल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मूरतगंज लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया । फिलहाल जेपी सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है और उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी मिलने पर वन विभाग के लोग पहुंच गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed