फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   young man was marrying an 11-year-old girl, the police reached the mandap

यूपी : 11 साल की लड़की से शादी कर रहा था युवक, मंडप पहुंची पुलिस ने फेरा अरमानों पर पानी

Sun, 04 Dec 2022 08:41 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 04 Dec 2022 08:41 PM IST
सार

सरायअकिल कोतवाली इलाके के एक गांव का एक व्यक्ति मुंबई में एल्युमिनियम और ग्लास का कारोबार करता है। मुंबई में उसकी पहली पत्नी के नाम एक घर भी है। पहली पत्नी से 11 साल छह महीने की एक बेटी व उससे छोटा एक बेटा है।

विज्ञापन
young man was marrying an 11-year-old girl, the police reached the mandap
Kaushambi : शादी रुकवाकर लड़की से बातचीत करते बाल कल्याण समिति के लोग और मौजूद पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुंबई में एक घर की लालच में बिन मां की करीब 12 साल की एक लड़की से निकाह की तैयारी पर पुलिस ने पानी फेर दिया। बालिका की सौतेली मां अपने रिश्तेदार से जबरन निकाह कराना चाहती थी। सरायअकिल के एक निजी गेस्ट हाउस में रविवार को जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शादी रुकवा दी। बालिका के पिता ने लिखकर दिया है कि वह बेटी के बालिग होने के बाद ही शादी करेगा।

विज्ञापन



सरायअकिल कोतवाली इलाके के एक गांव का एक व्यक्ति मुंबई में एल्युमिनियम और ग्लास का कारोबार करता है। मुंबई में उसकी पहली पत्नी के नाम एक घर भी है। पहली पत्नी से 11 साल छह महीने की एक बेटी व उससे छोटा एक बेटा है। दो साल पहले युवक की पत्नी की मौत हो गई। इसके बाद उसने दूसरी शादी कर ली। आरोप है कि सौतेली मां मुंबई वाला घर हड़पने के लिए मंझनपुर निवासी अपने एक रिश्तेदार से बालिका का निकाह करना चाहती थी। 

विज्ञापन

रविवार को सरायअकिल के एक गेस्ट हाउस में शादी की तैयारी भी हो चुकी थी। गेस्ट हाउस में रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा था। बराती भी पहुंच गए, लेकिन सिर्फ दूल्हा नहीं पहुंचा था। दूल्हे के आने का इंतजार हो रहा था। इसी बीच किसी ने नाबालिग के निकाह की खबर पुलिस को दे दी। सूचना पर सीओ चायल श्यामकांत, इंस्पेक्टर सुनील सिंह फोर्स के साथ पहुंचे और शादी रुकवा दी। पुलिस की सूचना पर बाल कल्याण समिति के लोग भी आ गए। उन्होंने भी शादी को लेकर आपत्ति जताई। नतीजतन बिना शादी के सारे मेहमान लौट गए। बाल कल्याण समिति के बिंदेश्वरी प्रसाद ने बालिका के पिता से लिखवाकर लिया कि वह बेटी के बालिग होने के बाद ही शादी करेगा। पिता ने इस पर रजामंदी दी।

समाज के ठेकेदारों ने विवाह का लिया था ठेका
नाबालिग से उसकी उम्र से करीब तीन गुना वाले व्यक्ति से निकाह कराने में समाज के कथित जिम्मेदारों ने भी पुलिस पर खूब दबाव बनाया। इनके दबाव में पहुंची सरायअकिल पुलिस ने इस पर रजामंदी दी कि सिर्फ सगाई होगी, लेकिन विवाह नहीं होगा। बाद में जब मामला मीडिया के सामने आया तो समाज के कथित ठेकेदारों को पीछे हटना पड़ा और नाबालिग की शादी होने से बच गई।


बाल कल्याण समिति के लोगों ने लिया बयान
नाबालिग की शादी कराए जाने की जानकारी के बाद बाल संरक्षण अधिकारी अजीत कुमार, सदस्य दीपक सिंह, बाल कल्याण समिति के बिंदेश्वरी प्रसाद मौके पर पहुंचे। सभी ने पीड़ित बालिका का बयान लिया। इसके बाद एक्शन में आई टीम ने शादी रोक दी।


मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर गए। पहले लोगों ने बताया कि सगाई का कार्यक्रम था, लेकिन बाद में लड़की ने खुद शादी की बात कही। हालांकि बाद में उसने भी सगाई कराए जाने की बात स्वीकार की। सूचना पर चाइल्ड लाइन के लोग भी पहुंचे हैं। फिलहाल शादी नहीं होने दी जाएगी।- बिंदेश्वरी प्रसाद, पीठासीन अधिकारी, बाल कल्याण समिति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed