फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Young man beaten as a child thief, partner absconding

बच्चा चोर समझकर युवक को पीटा, साथी फरार

Wed, 02 Oct 2019 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten as a child thief, partner absconding
बच्चा चोर समझकर युवक को पीटा, साथी फरार
विज्ञापन

सोमवार रात बंधक बना रहा युवक, मंगलवार को पुलिस ने छोड़ाया
अमर उजाला ब्यूरो
पश्चिमशरीरा। कोतवाली क्षेत्र के खपटिहा गांव में सोमवार रात बच्चा चोर समझकर ग्रामीणों ने एक युवक को बंधक बनाकर पीटा। इसी बीच साथी मौका पाकर भाग निकला।
चित्रकूट जिले के मऊ कोतवाली अंतर्गत खंडेहा गांव निवासी बबलू तिवारी अपने साथी सरायअकिल कोतवाली के इछना निवासी कमल पाठक के साथ खपटिहा गांव आया था। सोमवार रात दोनों को ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर दौड़ा लिया। बबलू पकड़ा गया जबकि उसका साथी कमल भाग निकला। ग्रामीणों ने बबलू को बेरहमी से पीटा। बताया जाता है कि रातभर उसे बंधक बनाकर पीटा गया। सुबह गांव के लोगों ने यूपी-100 को खबर करके बबलू को उनके हवाले कर दिया। पुलिस ने बबलू को पश्चिमशरीरा कोतवाली में रखा है। ग्रामीणों के मुताबिक बबलू व उसका साथी कमल गांव के मुन्नीलाल के बेटे राजेंद्र से मोबाइल छीनने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने बबलू को पकड़ लिया। इस बाबत थानाध्यक्ष योगेश तिवारी का कहना है कि आरोपों की जांच की जा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed