{"_id":"5eefab7c8ebc3e42cc66194b","slug":"yoga-done-from-house-to-house-diseases-will-not-come-soon-kaushambi-news-ald279020148","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर-घर किया गया योग, अब जल्द नहीं आएंगे रोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर-घर किया गया योग, अब जल्द नहीं आएंगे रोग
विज्ञापन
Yoga done from house to house, diseases will not come soon
- फोटो : KAUSHAMBI
घर-घर किया गया योग, अब जल्द नहीं आएंगे रोग
विश्व योग दिवस पर स्कूलों, पुलिस लाइन में भी की गई योग साधना
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। विश्व योग दिवस पर रविवार को दोआबा के लोगों ने घर और कॉलोनी के पार्कों में योग किया। इस दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए लोगों ने शारीरिक दूरी बनाए रखा।
वैश्विक महामारी कोराना को लेकर इस बार योग दिवस पर उत्सव जैसा कहीं कोई माहौल नहीं दिखा। जिले में कहीं पर भी सामूहिक योग का कार्यक्रम नहीं हुआ। हालांकि पुलिस लाइन में रिक्रूट जवानों ने पर्याप्त दूरी बनाकर योग किया। वहीं जिला स्टेडियम में ऐसा ही माहौल रहा। सुबह योग का लाइव प्रसारण टीवी पर किया जा रहा था। ज्यादातर लोगों ने घर में ही योग किया। वहीं योग दिवस को लेकर बच्चों में खासा उत्साह रहा। सुबह टीवी स्क्रीन पर योग गुरू से योगासन सीखने के बाद बच्चों ने उसी मुद्रा में अपनी फोटो फेसबुक पर अपलोड की। बच्चों के इस उत्साह पर उनके फालोअर्स ने काफी लाइक किया। जिले में रविवार सुबह से ही बरसात हो रही थी। इस वजह से लोग सामूहिक योग करने के लिए एक स्थान पर एकत्र नहीं हो सके।
---
कोरोना के खिलाफ योग से वार
नेवादा। रविवार को छठवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नेहरू युवा केंद्र कौशाम्बी के तत्वावधान में बेनीराम कटरा स्थित उर्मिला देवी मेमोरियल जूनियर हाईस्कूल में प्रबंधक रमाकांत द्विवेदी की अध्यक्षता में योग का कार्यक्रम हुआ। जिसमें लोगों को पद्मासन, मयूरआसन, ताड़सन, आदि सिखाई गई। इस मौके पर शिवम केसवानी, नरेंद्र कुमार साहू, दुर्गेश नंदन मिश्र, संजीव केसरवानी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
------
संस्कृत स्कूल के बच्चों ने सीखा योग
मंझनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर रविवार को दुर्गा देवी संस्कृत उत्तर माध्यमिक स्कूल मंझनपुर में बच्चों को योग कराया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग गुरु कमल नयन मिश्रा व प्रधानाचार्य डॉ. रवींद्र नाथ शुक्ल ने किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि योग तमाम रोगों से निजात दिलाने का बेहतर तरीका है। सभी लोगों को नित्य योगाभ्यास करना चाहिए।
---------
माननीय ने घर पर ही किया योग
मंझनपुर। योग दिवस पर कोविड-19 का साया रहा। इस बार यह पहला मौका रहा कि योग दिवस के मौके पर सांसद, विधायक ने सामूहिक योग कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। सांसद विनोद सोनकर, विधायक चायल विधायक संजय गुप्ता, सिराथू के शीतला प्रसाद पटेल और मंझनपुर विधायक लालबहादुर, भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी ने घरों पर ही योग किया।