फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wrath of fog and cold wave

दोआबा में कोहरा और शीतलहर का कहर

Fri, 26 Dec 2014 11:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 26 Dec 2014 11:22 PM IST
विज्ञापन
Wrath of fog and cold wave
मंझनपुर। दोआबा में कोहरे के कहर के साथ शुक्रवार को दिनभर तेज बर्फीली हवाएं चलती रहीं। इन पछुआ हवाओं के कारण गलन और तीखी हो गई है। शीतलहर से बढ़ी गलन से जन जीवन अस्त व्यस्त रहा। वहीं सुबह घने कोहरे की धुंध से सड़कों पर लोगों का निकलना भी मुश्किल रहा। हालांकि शुक्रवार धूप जरूर निकली थी। पर, सर्द हवाओं के कारण यह बेअसर रही।
विज्ञापन


पहाड़ों में हुई बर्फवारी के कारण 10 दिनों से कौशाम्बी जिला भीषण शीतलहर की चपेट में है। शुक्रवार को दोपहर हल्की धूप निकली थी। पर, चल रही तेज बर्फीली हवाएं के कारण धूप पूरी तरह से बेअसर रही। शीतलहर के कारण दिनभर गलन का प्रकोप बना रहा। इससे घर-बाहर कहीं भी लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल पा रही थी। गलन का आलम यह रहा कि कमरे के भीतर कंबल-रजाई में भी हाथ-पैर सुन्न बने रहे।
विज्ञापन


कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम विभाग के मुताबिक कौशाम्बी में शुक्रवार को दिन का तापमान करीब 11 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात का तापमान अब भी पांच डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। इधर, शीतलहर, गलन के साथ ही जिले में घने कोहरे का प्रकोप भी जानलेवा बना हुआ है। शाम से लेकर सुबह 10 बजे तक सड़क पर घनी कोहरे की चादर तनने से सड़क पर आवागमन मुश्किल बना हुआ है। शुक्रवार की सुबह तो ऐसा घना कोहरा था, कि सड़क पर पांच मीटर भी दिखना मुश्किल था। इससे सड़क पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed