फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wrath of fog and cold wave continues

दोआबा में कोहरा और शीतलहर का प्रकोप

Sun, 28 Dec 2014 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Sun, 28 Dec 2014 12:24 AM IST
विज्ञापन
Wrath of fog and cold wave continues
मंझनपुर (ब्यूरो)। दोआबा में शीतलहन, गलन के साथ कोहरे का कहर शनिवार को भी जारी रहा। दिनभर तेज बर्फीली हवाओं के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। सुबह घने कोहरे की धुंध के कारण लोगों का सड़कों पर निकलना भी मुश्किल रहा। हालांकि दिन में हल्की धूप भी निकली थी। पर, सर्द हवाओं के कारण यह पूरी तरह से बेअसर रही।
विज्ञापन


कौशाम्बी पूस का महीना सर्द बना हुआ है। 15 दिनों से ऐसी भीषण शीतलहर चल रही है। जिसके कारण दिन-रात लोग लोग ठिठुर रहे हैं। बर्फीली हवाओं के कारण दिन-रात का तापमान भी सामान्य से कम है। मौसम विभाग के मुताबिक रात में पारा पांच डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। वहीं दिन का तापमान भी 11 डिग्री सेल्सियस से ऊपर नहीं चढ़ पा रहा है। शनिवार को दिन में धूप भी निकली थी।
विज्ञापन


पर, सर्द हवाओं के थपेड़ों ने इसे पूरी तरह से निस्तेज कर रखा था। इस कारण दिनभर गलन का प्रकोप बना रहा। इससे घर-बाहर कहीं भी लोगों को ठंड से निजात नहीं मिल पा रही थी। वहीं  शीतलहर, गलन के साथ ही जिले में घने कोहरे का प्रकोप भी जानलेवा बना हुआ है। शनिवार को भी गंगा तराई इलाके में सुबह 10 बजे तक घना कोहरा था। इससे कारण सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed