फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   World Blood Donation Day was held on Tuesday in honor of those who donate blood program

विश्व रक्तदान दिवस पर रक्तदान करने वालों के सम्मान में मंगलवार को आयोजित हुआ कार्यक्रम

Wed, 17 Jun 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी
अमर उजाला ब्यूरो, काैश्ाांबी Updated Wed, 17 Jun 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित शिविर में रक्तदान करने वालों के लिए मंगलवार को जिला संयुक्त अस्पताल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान महादानियों को अमर उजाला की ओर से प्रशस्तिपत्र, ब्लड बैंक की ओर से प्रमाणपत्र और समाजसेवी चिकित्सक की ओर से एक-एक कलाई घड़ी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान सीएमएस ने अमर उजाला की पहल की जमकर सराहना की। कहाकि ऐसी ही पहल से कौशाम्बी जैसे पिछड़े हुए जिले के लोगों में भी रक्तदान का जज्बा जगेगा। वहीं लोगों के मन में रक्तदान को लेकर मौजूद भ्रांतियां भी मिटेंगी।
विज्ञापन


 बता दें कि जनसरोकारों के मद्देनजर रविवार को विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से जिला संयुक्त अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था। इस स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में समाजसेवी, शिक्षक, मीडियाकर्मियों के साथ ही साथ पुलिसकर्मियों समेत 21 लोगों  ने आकर रक्तदान किया था। इसमें महिलाओं की भी भागीदारी थी। रक्तदान के इन महादानियों के सम्मान में मंगलवार को जिला संयुक्त अस्पताल परिसर में स्थित ब्लड बैंक परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ इंद्रमणि ने विश्व रक्तदान दिवस पर खून का दान करके महादानी बने निधियावां सिराथू के लल्लूराम, सैनी के रमेशचंद्र केसरवानी, मंझनपुर के सुनील कुमार, ओसा के अजय सोनकर, पट्टीपर अब्दुल रऊफ (करारी) गांव की रहने वाली अर्चना यादव, शिक्षिका कृष्णा कुमारी आदि 17 लोगों को  अमर उजाला की ओर से प्रशस्तिपत्र, ब्लड बैंक की ओर से प्रमाणपत्र के साथ ही समाजसेवी चिकित्सक डॉ अरविंद कनौजिया की ओर से एक-एक कलाई घड़ी का उपहार भी प्रदान किया। जबकि
विज्ञापन

 किसी कारणवश कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकने वाले सीओ सिटी, सिपाही अनिल कुमार, सझिया गांव के दीपक कुमार आदि को उनका प्रमाणपत्र, प्रशस्तिपत्र और उपहार बाद में प्रदान किया जाएगा। इस मौके पर डॉ एसएन त्रिपाठी, डॉ विजय केसरवानी, डॉ सौभाग्य प्रकाश, डॉ रामजी पांडेय, डॉ विवेक केसरवानी, राममिलन शुक्ला, डॉ सीबी सिंह, मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन और महादानियों ने किया रक्तदान
मंझनपुर (ब्यूरो)। जिला संयुक्त अस्पताल में विश्व रक्तदान पर आयोजित कार्यक्रम में मंगलवार को भी तीन महादानियों ने आकर रक्तदान किया। इसमें कसिया गांव की रहने वाली छात्रा राधा देवी पुत्री जगन्नाथ, दशरथपुर गांव निवासी मदन सिंह पुत्र कैलाशनाथ यादव, गांधीनगर मंझनपुर निवासी अंकित पांडेय पुत्र कृष्ण कुमार पांडेय शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed