{"_id":"594584d94f1c1b096c8b4801","slug":"workshop-transfarmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्कशॉप से बेचे जा रहे ट्रांसफार्मर के उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्कशॉप से बेचे जा रहे ट्रांसफार्मर के उपकरण
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Sun, 18 Jun 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
कौशाम्बी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर स्थित ट्रांसफार्मर मरम्मत के लिए आने वाले सामान में जमकर खेल हो रहा है। ठेकेदार के गुर्गे ट्रांसफार्मर का तेल, कोर और क्वायल सेटिंग के सहारे पार कर दे रहे हैं। उधर मरम्मत के लिए आने वाले ट्रांसफार्मरों में पुराने ट्रांसफार्मर से निकला क्वायल व तार लगाकर तैयार कर रहे हैं। इसका खामियाजा ट्रांसफार्मर लेने वाले उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। पुराना सामान लगाए जाने से ट्रांसफार्मर महीने भर भी नहीं चल पा रहा। विभाग में यह खेल अर्से से चल रहा है।
जिले के नलकूप, घरेलू व व्यवसायिक कनेक्शन ले रखे उपभोक्ताओं के फुंके ट्रांसफार्मर की मरम्मत करने के लिए मंझनपुर में वर्कशॉप है। यहां पर दस केवीए से लेकर चार सौ केवीए तक के ट्रांसफार्मरों की मरम्मत की जाती है। फुंके ट्रांसफार्मरों की मरम्मत के लिए विभाग से नए क्वायल, कोर व तेल का इंतजाम किया जाता है। वर्कशॉप में ट्रांसफार्मर मरम्मत का ठेका ले रखे ठेकेदार ने प्राइवेट कर्मियों को लगा रखा है।
इसमें से कुछ कथित वर्कर जरूरतमंदों से सेटिंग कर तेल, क्वायल व कोर बेच लेते हैं। यह खेल वर्कशॉप से जेई के जाने के बाद रात के अंधेरे में किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो ठेकेदार के गुर्गों ने अब तक सैकड़ाें लीटर तेल, तीन दर्जन ट्रांसफार्मरों के क्वायल जिम्मेदारों की नजर बचाकर पार कर चुके हैं। हद तो तब हो जाती है, जब बेचे गए सामान का एवरेज पूरा करने के लिए मरम्मत के लिए आने वाले ट्रांसफार्मरों में पुराना सामान लगा दिया जाता है। यही कारण है कि मरम्मत किया गया ट्रांसफार्मर माह भर भी नहीं चल पाता। विभाग में यह खेल लगभग तीन साल से चल रहा है। जिम्मेदार हैं कि उन्हें वर्कशॉप के निरीक्षण और सामानों की निगहबानी की फुर्सत ही नहीं है।