{"_id":"639783820fb5a17e2d131550","slug":"women-health-workers-protested-in-phc-by-fasting-kaushambi-news-ald3481232136","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दिया धरना
विज्ञापन
मंझनपुर पीएचसी में अपनी मांगो को लेकर धरने के दौरान पोस्टर दिखातीं स्वास्थ्य कर्मी।
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर। मातृ शिशु कल्याण महिला कर्मचारी संघ की अगुवाई में सोमवार को महिला स्वास्थ्यकर्मियों ने उपवास रखकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंझनपुर में धरना दिया। स्टाफ नर्स और एएनएम समेत अन्य महिला कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी भी की।
पीएचसी में धरने के दौरान महिला-पुरुष की वेतन विसंगति दूर करने, स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला की पदोन्नति करने, पदोन्नति के लिए छह माह की होने वाले प्रशिक्षण में बरती जा रही अनियमितता को दूर कराने, अवकाश के कार्य न लेने, बेहद जरूरी होने पर कार्य के साथ प्रतिकर अवकाश या डे-ऑफ की व्यवस्था करने, एक अप्रैल 2005 से पहले प्रशिक्षण ले चुकी महिला कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने, स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला के कार्यों एवं दायित्वों का निर्धारण करने, प्रशिक्षण के अनुरूप ही कार्य लेने समेत अन्य मांगें उठाई गईं।
कर्मचारियों ने सीएमओ आफिस जाकर सीएमओ सुष्पेंद्र को ज्ञापन दिया। अध्यक्ष शांति कैथवास और संगठन की जिला मंत्री सपना देवी ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपाध्यक्ष रीता मौर्य, कोषाध्यक्ष स्वर्णलता शुक्ला, संगठन मंत्री सुनीता देवी, आडीटर मीना यादव, प्रचार मंत्री नीलम देवी मौजूद रहीं।