फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   women hang himself

विवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान

Fri, 07 Feb 2020 01:22 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 07 Feb 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
women hang himself
भरवारी। कोखराज कोतवाली क्षेत्र के सईगंज गांव में गुरुवार दोपहर एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना के वक्त घर पर कोई नहीं था। आत्मघाती कदम उठाने की वजह फिलहाल साफ नहीं है। पीड़ित परिवारीजनों की रो-रोकर हालत खराब है।
विज्ञापन

सईगांव गांव की सीमा देवी (19) ने बीते नवम्बर महीने में पड़ोसी कल्लू के साथ प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद दोनों मुंबई चले गए थे। दो दिन पहले सीमा पड़ोसी के साथ मुंबई से ससुराल चली गई। गुरुवार दोपहर उसके सास-ससुर खेत गए थे। घर पर कोई नहीं था। सास-ससुर खेत से लौटे तो भीतर कमरे में सीमा का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव देखकर सन्न रह गए। चीख-पुकार सुन मौके पर पड़ोसियों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में कोखराज कोतवाल राकेश तिवारी का कहना है कि महिला ने आत्मघाती कदम क्यों उठाया? इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिली तो रिपोर्ट लिखकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed