फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman's body found hanging in suspicious condition, uproar

संदिग्ध हाल में फंदे पर लटकता मिला महिला का शव, हंगामा

Thu, 10 Feb 2022 01:01 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging in suspicious condition, uproar
एसपी ऑफिस के बाहर जुटे सेंगरहा गांव के लोग - फोटो : KAUSHAMBI
कौशाम्बी कोतवाली के मेड़रहा गांव में बुधवार को संदिग्ध हालात में एक विवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। घटना की जानकारी पर पहुंचे मायके वालों ने विवाहिता की हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो नाराज परिजनों ने पुलिस ऑफिस आकर विरोध जताया। एसपी हेमराज मीणा के निर्देश पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पश्चिमशरीरा कोतवाली के सेंगरहा निवासी शिवमोहन ने एक साल पहले अपनी बेटी अंजना की शादी मेड़रहा निवासी संजय के साथ की थी। बुधवार को अंजना का शव फंदे पर लटकता मिला।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पर पहुंचे अंजना के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मायके वालों का आरोप है
कि अंजना को ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। इसी वजह से उन्होंने विवाहिता की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया। घटना की जानकारी के बाद पुलिस भी आ गई। मायके वाले हत्या का केस दर्ज कराना चाहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई करने की बात कही। इससे नाराज विवाहिता के घरवाले ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर मंझनपुर स्थित एसपी कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने एसपी हेमराज मीणा से मामले की शिकायत की। एसपी के हस्तक्षेप के बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। देर शाम तक घटना की रिपोर्ट नहीं दर्ज की जा सकी थी।
पति से विवाद के बाद महिला ने फांसी लगाकर दी जान
सदर कोतवाली के ऐलई उर्फ बख्शीपार के मजरा कांटीपार में बुधवार शाम घर के अंदर विवाहिता का फंदे पर लटकता शव मिला। विवाहिता ने करीब तीन महीने पहले ही प्रेम विवाह किया था। घटना की जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि विवाहिता का किसी बात को लेकर पति से विवाद हुआ था।
कांटीपार गांव निवासी कैलाश की पहली पत्नी उसे छोड़ चुकी है। करीब तीन महीने पहले उसने ऊनो गांव की रिंकी (25) के साथ प्रेम विवाह किया था। रिंकी का भी पहले पति से अलगाव हो गया था। बुधवार को किसी बात को लेकर रिंकी का पति से विवाद हो गया। इसके बाद कैलाश घर से कहीं चला गया। घर में रिंकी अकेली थी। शाम को कैलाश घर लौटा तो देखा कि रिंकी की लाश कमरे में फांसी के फंदे से लटक रही थी।
घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर विनोद सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर नहीं मिली है। घटना खुदकुशी की लग रही है। फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस ने श्मशान घाट से कब्जे में लिया महिला का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सदर कोतवाली के नेन्हुआ का पूरा गांव में बुधवार को एक विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ससुराल पक्ष के लोग गुपचुप शव का अंतिम संस्कार करने जा रहे थे। इस बीच मायके पक्ष व ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके वालों का आरोप है कि विवाहिता की हत्या कर शव फांसी पर लटकाया गया था। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सदर कोतवाली के नेन्हुआ का पूरा गांव निवासी बद्री प्रसाद की शादी करीब पांच साल पहले चक नारा गांव की रेखा देवी के साथ हुई थी। शादी के बाद से किसी न किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच अनबन रहती थी। बुधवार को अचानक रेखा का शव घर के अंदर फांसी पर लटकता मिला।
इस पर ससुराल पक्ष के लोग गोपनीय तरीके से शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गए। इस बीच गांव के लोगों ने विवाहिता के पिता मूलचंद्र को घटना की जानकारी दी। बेटी की मौत की जानकारी होने के बाद वह भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान ससुराल के लोग शव का अंतिम संस्कार करने की पूरी तैयारी कर चुके थे। लाश श्मशान घाट तक पहुंचा दी गई थी।

मायके वालों की सूचना पर सदर कोतवाल विनोद सिंह, नायब तहसीलदार सुनीता मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर का कहना है कि विवाहिता की फांसी लगाकर खुदकुशी का मामला सामने आ रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण का पता चलेेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed