फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman crushed to death by dust laden dumper, angry villagers staged a blockade

Kaushambi : शिव मंदिर जा रही महिला की डंपर से कुचलकर मौत, ग्रामीणों ने डंपर में लगाई आग, चक्काजाम

Mon, 28 Aug 2023 06:27 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 28 Aug 2023 06:27 PM IST
सार

चिरला मुंजप्ता गांव निवासी अवधेश सिंह उर्फ पताली किसान हैं। सोमवार दोपहर करीब 11 बजे उनकी बेटी पूजा अपनी मां कविता (42) और भाई रितिक को स्कूटी पर बैठाकर मंदर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रही थी। जैसे ही वह कादिलपुर गांव के समीप पहुंची प्रयागराज की ओर से आ रहे मिट्टी लदे डंफर ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Woman crushed to death by dust laden dumper, angry villagers staged a blockade
हादसे के बाद ग्रामीणों ने डंपर में लगाई आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के कादिलपुर गांव के समीप सोमवार दोपहर 11 बजे मिट्टी लदे डंफर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत होने की सूचना पाकर घटनास्थल पर आक्रोशित होकर सैकड़ों ग्रामीण जुट गए और डंफर के खलासी को अधमरा कर डंफर में आग लगा दी। इसके साथ ही नाराज ग्रामीणों ने कौशांबी प्रयागराज मुख्य मार्ग पर बांस बल्ली लगाकर चक्काजाम भी कर दिया।

विज्ञापन


आरोप है कि समझाने बुझाने पर पुलिस व कुछ राहगीरों के साथ अभद्रता भी की गई। हंगामा की सूचना पर दोपहर तीन बजे पहुंचे एसडीएम व सीओ सदर के काफी समझाने बुझाने के बाद शाम पांच बजे लोगों की नाराज़गी खत्म हुई तब जाकर चक्काजाम खुला और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


चिरला मुंजप्ता गांव निवासी अवधेश सिंह उर्फ पताली किसान हैं। सोमवार दोपहर करीब 11 बजे उनकी बेटी पूजा अपनी मां कविता (42) और भाई रितिक को स्कूटी पर बैठाकर मंदर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रही थी। जैसे ही वह कादिलपुर गांव के समीप पहुंची प्रयागराज की ओर से आ रहे मिट्टी लदे डंफर ने स्कूटी में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों बेटियां बाल-बाल बचीं


टक्कर लगने से पूजा और रितिक बाहर छिटककर गिर गए जबकि उनकी मां कविता डंफर के पहियों के नीचे आ गई। डंफर से कुचलने के कारण कविता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पूजा व रितिक को मामूली चोटें आईं। हादसे में कविता की मौत की सूचना जैसे ही घर वालों को मिली, उनमें कोहराम मच गया।

देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष आक्रोशित होकर पहुंचने लगे। आक्रोशित लोगों ने सबसे पहले पहुंचते ही खलासी को मारपीट कर अधमरा कर दिया और डंफर में आग लगा दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस,कवरेज कर रहे मीडियाकर्मियों सहित राहगीरों से भी नाराज लोग अभद्रता करने लगे।

चालक व खलासी को ग्रामीणों के हवाले करने की मांग को लेकर लोगों ने सड़क पर बांस बल्ली रखकर कौशांबी प्रयागराज मार्ग पर चक्काजाम कर दिया।बवाल की सूचना पर करेली,कैंट, धूमनगंज, खुल्दाबाद समेत कई थानों की फोर्स पहुंचने के बाद भी लोग हंगामा करते रहे।बाद में दोपहर तीन बजे एसपी सिटी,एसडीएम सदर अभिषेक सिंह व सीओ महेंद्र सिंह देव ने नाराज लोगों को काफी समझाया बुझाया तब जाकर लोग शांत हुए। शाम पांच बजे चक्काजाम खुलने के बाद पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed