फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Woman consumes poisonous substance during argument, dies

Kaushambi News: बहस के दौरान महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, मौत

Thu, 23 Apr 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 23 Apr 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Woman consumes poisonous substance during argument, dies
क्षेत्र के सुल्तानपुरवारी में पति-पत्नी के बीच हो रहे बहस के दौरान ही महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के दौरान पति ने मजाक समझकर अनदेखा कर दिया लेकिन हातल बिगड़ने पर युवक महिला को लेकर निजी अस्पताल पहुंचा जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सुल्तानपुरवारी निवासी अनिल कुमार सरोज पुत्र हरीपाल सरोज मजदूरी करके अपना परिवार चलता है। इस समय वह ट्रैक्टर और थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई का कार्य करता है। मंगलवार रात को अनिल के साथ रहकर मड़ाई करने वाले साथियों ने गेहूं की मड़ाई के लिए फोन किया।
विज्ञापन

फोन अनिल की पत्नी रिया ने उठाया और कहा कि वह मर गए हैं, इतने में अनिल ने कहा कि मैं क्यों मर जाऊं तू ही मर जा...। इसी बात को लेकर अनिल कुमार की रिया से बहस हो गई और रिया ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद अनिल ने समझा की मजाक कर रही है इतने में रिया जमीन पर गिर पड़ी तो पति अनिल तुरंत पत्नी को फतेहपुर जनपद के एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टर ने रिया को मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फतेहपुर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनिल कुमार और रिया का एक छह वर्षीय बेटा आस्तिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed