फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   wildness in kokhraj area

छात्रा से दुराचार का प्रयास, फाड़े कपड़े

Thu, 25 May 2017 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Thu, 25 May 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
wildness in kokhraj area
Demo Pic
कोखराज इलाके की एक छात्रा के साथ मनचले युवक ने मंगलवार दोपहर दुराचार का प्रयास किया। इस दौरान कपड़े फाड़ दिए। छात्रा के शोर मचाने पर युवक कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। घर लौटे परिजनों को आपबीती बताते हुए छात्रा थाने पहुंची। आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई से इंकार करते हुए भगा दिया। बुधवार को पीड़ित छात्रा ने पुलिस अधीक्षक को मामले से अवगत कराया। साथ ही कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



कोखराज इलाके की रहने वाली एक युवती स्थानीय एक कालेज में बीए की छात्रा है। छह महीने से गांव का एक युवक उसे आते-जाते छेड़ता है। मंगलवार को छात्रा के परिजन रिश्तेदार के घर गए थे। छात्रा को घर में अकेली देख युवक बहाने से पहुंचा और दुराचार का प्रयास करने लगा। छात्रा के विरोध करने पर दुराचार में नाकाम युवक कपड़े फाड़ दिए। छात्रा के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आते देख दुराचार में नाकाम युवक छात्रा को कहीं भी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। देर शाम घर लौटे परिजनों को छात्रा ने आपबीती सुनाई तो उनके होश उड़ गए। छात्रा को लेकर थाने पहुंचे भुक्तभोगी पिता ने नामजद शिकायत कोखराज पुलिस से की। पीड़ित पिता का आरोप है कि पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय उसे डांटकर भगा दिया। इलाकाई पुलिस से न्याय नहीं मिलता देख बुधवार को पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की और न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed