फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wife for dowry driven , preparing to bring the bride

दहेज के लिए बीवी को भगाया, दूसरी दुल्हन लाने की तैयारी

Thu, 05 Nov 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो, कौशाम्बी Updated Thu, 05 Nov 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर (ब्यूरो)। दहेज में 50 हजार और बाइक नहीं मिलने पर युसुफपुर गांव के एक युवक ने घरवालों के साथ मिलकर पत्नी की बेरहमी से पिटाई की। उसे घर से भगा दिया। अब युवक अपनी दूसरी शादी की तैयारी में है। भुक्तभोगी विवाहिता ने बुधवार को मामले की शिकायत एसपी से की। पुलिस अधीक्षक ने एसओ सरायअकिल को प्रकरण की जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा थाना क्षेत्र के जाफरपुर महावां गांव की रहने वाली फिजा नाज पुत्री स्व. हबीब उल्ला की शादी तीन अप्रैल 2010 को युसुफपुर (सरायअकिल) निवासी फिरोज अहमद के साथ हुई थी। फिरोज खाड़ी देश में नौकरी भी करता है। चार साल की एक बेटी की मां बन चुकी फिजा नाज ने बताया कि शादी के बाद से ही पति और ससुराल के अन्य सदस्य कम दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करते रहे हैं। उससे मायकेवालों से 50 हजार रुपये और मोटरसाइकिल मांगकर ले आने का कहा जाता है।
विज्ञापन


 दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके साथ आए दिन मारपीट की जाती थी। महीने भर पहले ही उसका पति घर लौटा है। आने के बाद उसकी बेरहमी से पिटाई की। पीटने के बाद घर से भगा दिया गया। तभी से वह अपनी मासूम बेटी के साथ मायके में रह रही है। आरोप है कि मामले की तहरीर सरायअकिल थाने में दी गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इधर, उसे पीटकर घर से भगाने के बाद अब फिरोज दूसरी शादी करने की तैयारी में है। इसकी जानकारी होते ही विवाहिता के होश उड़ गए। वह मां और मासूम बेटी के साथ एसपी कार्यालय पहुंची और पुलिस अधीक्षक को घटना की जानकारी दी। प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने एसओ सरायअकिल को जांच करके कार्रवाई का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed