Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Wife brutally murdered over suspicion of an illicit affair; struck multiple times on the head with a pestle.

कौशाम्बी : अवैध संबंध के शक में पत्नी की बेरहमी से हत्या, सिर पर मूसल से किए कई वार

Fri, 06 Nov 2026 04:14 PM IST
विनोद सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांंबी Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 06 Nov 2026 04:14 PM IST
सार

पूरामुफ्ती कोतवाली के मंदरी गांव में बृहस्पतिवार देर रात अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी के सिर पर मूसल से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। शुक्रवार सुबह सूचना पाकर आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
Wife brutally murdered over suspicion of an illicit affair; struck multiple times on the head with a pestle.
विवाहिता की हत्या के बाद छानबीन करती पुलिस। - फोटो : संवाद।

विस्तार

पूरामुफ्ती कोतवाली के मंदरी गांव में बृहस्पतिवार देर रात अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी के सिर पर मूसल से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। शुक्रवार सुबह सूचना पाकर आई पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन


चरवा कोतवाली क्षेत्र के शेखपुर रसूलपुर निवासी रामभवन सरोज ने 10 साल पहले बेटी विजमा देवी (30) की शादी मंदरी निवासी सुमन कुमार उर्फ भैयालाल से की थी। आरोपी निर्माणाधीन मकानों की छत पर सरिया का जाल बांधने का काम करता है। अक्सर देर रात घर लौटता था। आरोप है कि बृहस्पतिवार रात करीब 12 बजे उसने पत्नी के सिर पर मूसल से कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद वह फरार हो गया।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने जुटाए। उधर, बेटी की हत्या की सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने आरोपी पति के खिलाफ कार्रवाई और गिरफ्तारी की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शांतनु सिंह ने बताया कि महिला के गांव के ही एक युवक से करीब दो साल से संबंध थे। युवक उम्र में उससे सात-आठ साल छोटा और रिश्ते में भतीजा लगता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसको लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। पति ने दो बार दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। इसी बात को लेकर बृहस्पतिवार रात विवाद हुआ। पति नशे में था और उसने पत्नी की हत्या कर दी। पिता की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed