फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   wife beaten her husband in kaushambi police detain him

कौशाम्बी : सरेराह पत्नी ने लाठी डंडे से की पति की पिटाई, पुलिस ने हिरासत में लिया

Sun, 10 Oct 2021 06:21 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: विनोद सिंह Updated Sun, 10 Oct 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
wife beaten her husband in kaushambi police detain him
Crime - फोटो : demo pic

कौशाम्बी के चरवा थाना क्षेत्र के इकबाल नगर भीटी देहमाफी गांव में पत्नी के द्वारा पति की पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुराने विवाद को लेकर पत्नी ने पति की लाठी डंडे से पिटाई कर रही है। पत्नी का आरोप है कि पति दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहा है और उसको पैसे लाने के लिए कह रहा है। हाईवे के किनारे हुए इस वाकये का रास्ते से गुजर रहे लोगों ने वीडियो बना लिया और उसको वायरल कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि चरवा थाना क्षेत्र के नियामत का पुरा गांव निवासी लवकुश मजदूरी कर परिवार चलाता है। उसकी शादी प्रयागराज के मंदर निवासी उषा देवी के साथ हुई है। विवाह के बाद भी दोनों में विवाद शुरू हो गया और दोनों अलग रहते हैं। रविवार को दोनों के बीच कुछ ज्यादा ही विवाद बढ़ गया। पति ने जहां पत्नी पर फावड़े से हमला करने का प्रयास किया वहीं पत्नी ने भी लाठी डंडे से पति को पीट दिया।
विज्ञापन


सड़क के किनारे घटना होने से आने जाने वालों की भीड़ जमा हो गई। तमाम लोग लड़ाई झगड़े का वीडियो भी बनाने लगे। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया है। पत्नी का आरोप है कि पति उसका सौदा कर रहा है। धोखे से उसे बेचने का प्रयास कर रहा है। वहीं पति का आरोप है कि पत्नी ने उसे और परिवार वालों पर दहेज उत्पीड़न का झूठा मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed