{"_id":"1fdd90fda1f52ffe8733dee0860e331c","slug":"were-true-socialist-chandra-shekhar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सच्चे समाजवादी थे चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सच्चे समाजवादी थे चंद्रशेखर
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
Updated Sat, 18 Apr 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंझनपुर (ब्यूरो)। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की जयंती शुक्रवार को धूमधाम से मनाई गई। मंझनपुर स्थित सपा कार्यालय में इस दौरान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें सपा नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के कृतित्व-व्यक्तित्व की चर्चा की। उनके आदर्श और रास्तों को अपनाने का संकल्प लिया।
पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती मौके पर सपा कार्यालय मंझनपुर में आयोजित कार्यक्रम की शुरूआत समाजवाद के महान चिंतक को पुष्पांजलि देने से हुई। जिलाध्यक्ष अशोक सिंह यादव समेत सपा के तमाम नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष ने कहाकि ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर का जीवन समाजवाद को समर्पित रहा। कहाकि छात्र जीवन से उन्होंने समाज की भलाई का जो व्रत लिया, उसे उन्होंने जीवन पर्यन्त अपनाए रखा। कहा कि मौजूदा राजनीति में उनका जैसा समाज का भला चाहने वाला और सादगी पसंद नेता मिलना मुश्किल है।
सपा के जिला महासचिव गुलाम हुसैन ने कहाकि अपनी समाजवादी सोच और दृढ़ इच्छाशक्ति के बलबूते ही उन्होंने प्रधानमंत्री की कुर्सी हासिल की थी। कहाकि उनके आदर्शों से नई पीढ़ी को सीख लेने की जरूरत है। अन्य नेताओं ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को समाजवाद का सच्चा हितैषी बताते हुए उन्हें अपनी पुष्पांजलि दी। कार्यक्रम में लोगों ने उनके दिखाए रास्तों पर चलने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर शिवमोहन चौधरी, सुघर सिंह, सुभाष सिंह पटेल, अश्विनी सिंह, रमेश सिंह यादव, सीताराम कुशवाहा, सुरेश सिंह यादव, नियाजुद्दीन, पवन मिश्र, रोहित यादव, भैयालाल पाल, राजकुमार यादव, अजय पटेल, अखिलेश यादव, सूरसती, अमीर बहादुर, शिवभूषण यादव, मोनू यादव, इजहार हुसैन, सूबेदार यादव आदि मौजूद रहे।