फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Villagers beat a thief caught red-handed

रंगेहाथ पकड़े गए चोर को ग्रामीणों ने धुना

Tue, 20 Aug 2019 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Villagers beat a thief caught red-handed
रंगेहाथ पकड़े गए चोर को ग्रामीणों ने धुना
विज्ञापन

गृहस्वामी की तहरीर पर आरोपी पर केस, भेजा जेल
गिरिया खालसा गांव में दीवार फांदते समय बाक्स गिरने से जागे थे परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
चायल। पिपरी कोतवाली के गिरिया खालसा गांव में एक मकान से नकदी-जेवर लेकर भाग रहे चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। चोर की पिटाई करने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने गृहस्वामी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

गिरिया खालसा निवासी करन पुत्र परमेश्वर के परिजन रविवार की रात खा-पीकर सो रहे थे। रात करीब डेढ़ बजे चहारदीवारी के पास खटपट की आवाज पर परिजनों की नींद खुल गई। घरवालों ने देखा कि एक व्यक्ति बाक्स लेकर चहारदीवारी फांद रहा है। परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घेराबंदी करके चोर को पकड़ लिया। चोर की धुनाई करने के बाद पुलिस को खबर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। युवक की पहचान जवई गांव निवासी सतीश कुमार के रूप में हुई है। सतीश के पास से करन के यहां से चुराया गया बाक्स व पांच हजार रुपये बरामद हुआ। पुलिस ने करन की तहरीर पर सतीश के खिलाफ रिपोर्ट कर उसे जेल भेज दिया। करन के मुताबिक चोर अपने मंसूबे में कामयाब हो जाता, लेकिन दीवार फांदते वक्त उसके उसके हाथ से बाक्स छूटकर गिरने के कारण परिजनों की नींद खुल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed