{"_id":"6117cfdc8ebc3edfa72caf09","slug":"vikram-driver-killed-in-road-accident-6-injured-kaushambi-news-ald313363022","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर से खाई में पलटा विक्रम, चालक की मौत, छह गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक की टक्कर से खाई में पलटा विक्रम, चालक की मौत, छह गंभीर
Sat, 14 Aug 2021 11:29 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Aug 2021 11:29 PM IST
सार
- ट्रक की टक्कर से खाई में पलटा विक्रम, चालक की मौत, छह गंभीर
- सैनी कोतवाली के अटसराय गांव के समीप हाईवे पर हुआ हादसा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सैनी कोतवाली के अटसराय के समीप सवारियां लेकर सैनी की तरफ जा रहे विक्रम को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में विक्रम चालक की मौके पर ही मौत हो गई। विक्रम में बैठे छह मुसाफिर जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा है।
कड़ाधाम कोतवाली के भानीपुर निवासी सोमनाथ (37) विक्रम चलाकर परिवार का खर्च चलाता है। शनिवार सुबह सोमनाथ विक्रम लेकर अजुहा गया था। वहां से वह सवारी बैठाकर सैनी जा रहा था। जैसे ही वह अटसराय गांव पहुंचा तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद विक्रम खाई में पलट गया। इससे सोमनाथ की मौके पर ही मौत हो गई।
विक्रम पर बैठे मुसाफिर अजुहा के रसूलपुर की गुड़िया (35) पत्नी राजेंद्र, सीमा (37) पत्नी रमाशंकर, दारानगर निवासी रोशनलाल(45), कशिया निवासी कल्लू आदि जख्मी हो सूचना पर मौके पर पहुंचे डायल 112 के पुलिसकर्मी मनोहरलाल, मो. अहमद ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा है। सैनी कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।