{"_id":"5890dd6b4f1c1b7c3de82708","slug":"vidhansabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक प्रत्याशी ने किया नामांकन, 15 ने खरीदे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक प्रत्याशी ने किया नामांकन, 15 ने खरीदे पर्चे
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
other
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन के दूसरे दिन विधान सभा सिराथू के लिए सिर्फ एक नामांकन हुआ। अन्य दो विधान सभाओं के लिए एक भी पर्चा मंगलवार को नहीं भरा गया। नामांकन के दूसरे दिन तीनों विधानसभाओं के लिए उम्मीदवारों ने 15 पर्चे खरीदे। इस दौरान डॉयट मैदान से कलक्ट्रेट गेट तक तैनात पैरामिलिट्री के जवानों ने प्रस्तावकों को तलाशी लेने के बाद ही अंदर जाने दिया।
विधान सभा सीट चायल, मंझनपुर व सिराथू के लिए मंगलवार को नामांकन का दूसरा दिन था। विधान सभा सिराथू के लिए भारतीय क्रांति रक्षक पार्टी से लाखन सिंह राज पासी ने नामांकन पत्र दाखिल किया। संपत्ति का ब्यौरा देते हुए उन्होंने 50 हजार नगदी, पांच हजार की एफडी, दो पहिया व चार पहिया वाहन, पत्नी के पास एक किलो चांदी दस ग्राम सोना व 14 विस्वा भूमि, पक्के मकान का खुलासा किया। इसी विधान सभा के लिए अवनीश कुमार, शिव सिंह यादव, अजय कुमार, संतोष सिंह, हरी लाल, छेद्दू ने नामांकन पत्र खरीदा। विधान सभा मंझनपुर के लिए भाजपा से लाल बहादुर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वीरेंद्र कुमार ने पर्चा खरीदा। चायल विधान सभा के लिए संजय कुमार, कमर सईद, बसपा से आसिफ जाफरी, शशिभूषण उर्फ बालम महराज, तेज सिंह, मोहम्मद फारूख ने नामांकन पत्रों की खरीद की। नामांकन पत्रों की खरीद करने के लिए आने-जाने वालों पर पैरामिलिट्री के जवानों की पैनी नजर रही। कोई भी बगैर तलाशी दिए अंदर नहीं घुसने पाया। पूरा कलक्ट्रेट चाकचौबंद सुरक्षा के घेरे में रहा।