{"_id":"5fb574298ebc3e8cba6c49f3","slug":"uncontrolled-pickup-crushed-18-years-old-boy-dead-kaushambi-news-ald2918124130","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
सरायअकिल। कोतवाली क्षेत्र के कोटिया पावर हाउस के समीप मंगलवार रात बेकाबू पिकअप की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में ले लिया है। हादसे की खबर से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
सरायअकिल कोतवाली क्षेत्र के अमिरसा गांव निवासी गोलू यादव (26) पुत्र हंसराज यादव तिल्हापुरमोड़ में किराना की दुकान चलाता था। मंगलवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह कोटिया गांव स्थित पावर हाउस के समीप पहुंचा तभी सामने से आ रही बेकाबू गन्ना लदी पिकअप ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। घटना में मौके पर ही गोलू की मौत हो गई।
टक्कर मारने वाला पिकअप चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पिकअप को कोतवाली में खड़ा कराया गया है। उधर, पुलिस की सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थानाध्यक्ष विजय विक्रम सिंह का कहना है कि पिकअप को कब्जे में ले लिया गया है। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।