फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Uncontrollable tempo overturned, six people injured

बेकाबू टेंपो पलटा, छह लोग घायल

Sat, 20 Nov 2021 12:36 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Uncontrollable tempo overturned, six people injured
Uncontrollable tempo overturned, six people injured - फोटो : KAUSHAMBI
कोखराज के रोही बाईपास के समीप शुक्रवार की दोपहर तेज रफ्तार टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो सवार छह लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

चरवा कोतवाली के चपहुआ निवासी तनवीर अहमद की रिश्तेदारी कशिया गांव में है। शुक्रवार को कशिया में रहने वाले रिश्तेदार के घर मांगलिक कार्यक्रम था।
तनवीर की पत्नी आतिया खातून, शान मोहम्मद की पत्नी साजिया बेगम, महफूज अहमद की बेटी जिकरा, मोहम्मद अहमद की पत्नी मोमिना बेटी एमन, पप्पू का बेटा शहबाज, नजमा खातून समेत छह लोग घर अपने टेंपो से कशिया गांव दावत में शामिल होने जा रहे थे।
विज्ञापन

रास्ते में रोही बाईपास के समीप तेज रफ्तार विक्रम अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद मची चीखपुकार सुन स्थानीय लोग दौड़ पड़े। आननफानन सभी घायलों को बाहर निकलते हुए सूचना एंबुलेंस को दी। एंबुलेंस ने सभी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क हादसे में इंजीनियर समेत दो घायल, गंभीर
प्रयागराज शहर के झूंसी निवासी श्रीराम पांडेय रेलवे में इंजीनियर हैं। शुक्रवार को वह चालक शिवम मिश्रा निवासी भिखारी का पुरवा थाना सरायअकिल के साथ कौशाम्बी आए थे। यहां पुरामुफ्ती में निर्माणाधीन रेलवे लाइन का निरीक्षण करते समय सामने से आए तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने सड़क किनारे खड़े इंजीनियर व उनके चालक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आननफानन उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हालात गंभीर होती देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर दोनों को एसआरएन के लिए रेफर कर दिया।

Uncontrollable tempo overturned, six people injured

Uncontrollable tempo overturned, six people injured- फोटो : KAUSHAMBI

Uncontrollable tempo overturned, six people injured

Uncontrollable tempo overturned, six people injured- फोटो : KAUSHAMBI

Uncontrollable tempo overturned, six people injured

Uncontrollable tempo overturned, six people injured- फोटो : KAUSHAMBI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed