{"_id":"61672dbb2f0c22305f0b7d19","slug":"uncontrollable-dumper-crushed-the-innocent-kaushambi-news-ald3181264124","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू डंपर ने मासूम को कुचला, चक्काजाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू डंपर ने मासूम को कुचला, चक्काजाम
विज्ञापन
Uncontrollable dumper crushed the innocent
- फोटो : KAUSHAMBI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोखराज कोतवाली के शहजादपुर गांव के समीप बुधवार सुबह तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे खेल रही मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने डंपर समेत पकड़ लिया। घटना से नाराज ग्रामीणों ने बच्ची का शव सड़क पर रख चक्काजाम कर दिया। ग्रामीण डीएम-एसपी को बुलाने की जिद पर अड़े थे।
सूचना के बाद पहुंचे एसडीएम और सीओ ने कार्रवाई का भरोसा दिलाकर ग्रामीणों शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
इन दिनों गंगा नदी पर करेंटी (शहजादपुर) गांव के समीप पुल बन रहा है। पुल के पहुंच मार्ग निर्माण के लिए मिट्टी ढुलाई का काम चल रहा है। मिट्टी ढुलाई में लगे डंपर गांव के रास्ते से रात-दिन फर्राटा भर रहे हैं। बुधवार की सुबह शहजादपुर गांव के जावेद उर्फ बुल्ला की पांच वर्षीय बेटी साफिया बानो सड़क किनारे खेल रही थी।
इसी दौरान मिट्टी लादकर गंगा पुल जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने मासूम बच्ची को कुचल दिया। हादसे में मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख जुटे ग्रामीणों ने चालक को डंपर समेत पकड़ लिया। पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रख कर चक्काजाम कर दिया।
विज्ञापन
सूचना के बाद एसडीएम सिराथू और सीओ मौके पर पहुंच गए। ग्रामीण डीएम और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े रहे। अफसरों ने नाराज लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह से शांत कराया। इसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।