फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two thousand bigha crop lost due to flood

बाढ़ से दो हजार बीघे की फसल डूबी

Wed, 25 Sep 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two thousand bigha crop lost due to flood
Two thousand bigha crop lost due to flood - फोटो : KAUSHAMBI
बाढ़ से दो हजार बीघे की फसल डूबी
विज्ञापन

मंझनपुर। यमुना की बाढ़ में जिले के किसानों की गाढ़ी कमाई डूब गई। बाढ़ के पानी से अकेले चायल तहसील में यमुना की तराई वाले गांवो के हजारों किसान प्रभावित हुए हैं। किसानों की तकरीबन दो हजार बीघे फसल डूबने का अनुमान है। जल स्तर घटने के बाद स्थानीय प्रशासन ने फसलों के नुकसान का सही आंकलन करने के लिए राजस्व टीम को लगा दिया है।

पिछले हफ्ते यमुना नदी में आई बाढ़ से तराई वाले गांवो का जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त था। शनिवार को नदी का जलस्तर स्थिर हुआ तो क्षेत्रीय लोगों के अलावा स्थानीय प्रशासन ने भी राहत की सांस लिया। मंगलवार को चायल तहसील क्षेत्र के पिपरहटा, मल्हीपुर, भखन्दा और कटैया आदि बाढ़ प्रभावित प्रमुख गांवो में नदी का जलस्तर कम हुआ तो ग्रामीणों की चहल पहल शुरू हुई। घरों से बाहर निकले किसानों ने जब खेतों में बोई हुई फसल की तरफ गए तो उन्हें नुकसान का अंदाजा हुआ। बाढ़ के इस पानी में किसानों की धान, तिल, जौ और बाजरा समेत प्रमुख रोजगारी फसल मिर्चा और कद्दू को काफी नुकसान हुआ है। किसानों के गाढ़ी कमाई की हजारों बीघा फसल बाढ़ के पानी मे डूबकर नष्ट हो गई है। स्थानीय प्रशासन ने बाढ़ से फसलों के होने वाले नुकसान का आंकलन करने के लिए राजस्व टीम को लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed