फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two including contract worker died in road accident

बेकाबू बाइक खाई में पलटी, बिजली के संविदाकर्मी समेत दो की मौत

Tue, 27 Jul 2021 01:26 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशाम्बी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Tue, 27 Jul 2021 01:26 AM IST
सार

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंधावा गांव के समीप रविवार रात देर रात एक अनियंत्रित बाइक खाई में पलट गई। इससे बाइक सवार बिजली विभाग के संविदाकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Two including contract worker died in road accident

विस्तार

महेवाघाट कोतवाली क्षेत्र के अंधावा गांव के समीप रविवार रात देर रात एक अनियंत्रित बाइक खाई में पलट गई। इससे बाइक सवार बिजली विभाग के संविदाकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथी ने इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ा। हासे से पीड़ित परिवारों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


पश्चिमशरीरा कोतवाली क्षेत्र के पूरबशरीरा गांव निवासी राकेश सोनकर (45) पुत्र जगन्नाथ सोनकर बिजली विभाग में संविदाकर्मी था। रविवार को फतेहपुर जिले के परसिदपुर गांव निवासी उसके रिश्तेदार के यहां एक कार्यक्रम था। राकेश इसी भोज में शामिल होने के लिए पड़ोसी राकेश (32) पुत्र अंगनू के साथ बाइक से परसिदपुर गया था। देर रात करीब दस बजे ये लोग वापस घर लौट रहे थे। महेवाघाट कोतवाली के अंधावा के समीप सामने से किसी भारी वाहन के आने के बाद उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई।
विज्ञापन


हादसे में बिजली विभाग के संविदाकर्मी राकेश सोनकर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख राहगीरों ने पुलिस को खबर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जख्मी राकेश को इलाज को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे प्रयागराज के एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। रास्ते में राकेश की भी मौत हो गई। एक मोहल्ले में दो अर्थी पहुंची तो कोहराम मच गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed