फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   two group beaten each other

शव दफनाने को लेकर करारी में दो पक्ष आमने-सामने

Fri, 07 Oct 2016 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Fri, 07 Oct 2016 12:55 AM IST
विज्ञापन
two group beaten each other
डेमो - फोटो : demo pic
करारी(कौशाम्बी)। करारी कस्बे में गुरुवार की सुबह शव दफनाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। माहौल बिगड़ता देख किसी ने घटना की जानकारी एसडीएम को दी। उपजिलाधिकारी पुलिस फोर्स और राजस्व कर्मियों के साथ घटना स्थल पहुंचे। जमीन की पैमाइश और जांच के बाद उग्र लोगों को शांत कराते हुए अफसरों ने शव को मृतक की जमीन पर दफन करवा दिया।
विज्ञापन

   करारी कस्बे के अंसार गंज के रहने वाले लल्ली कुरैशी की बुधवार की रात लंबी बीमारी के बाद मौत हो गई। गुरुवार को मृतक के परिजन शव को दफनाने के लिए महमूदपुर उखैया गांव के समीप जमीन पर गड्डा खोदने लगे। जानकारी होने पर कस्बे का दीनानाथ वर्मा मौके पर पहुंचा और जमीन खुद की बताते हुए शव को दफनाने से रोक दिया। जिसे लेकर दो पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। सूचना पर एसडीएम मंझनपुर, सीओ, एसओ के अलावा राजस्व अफसरों की टीम घटना स्थल पहुंच गई। जांच के दौरान दीनानाथ ने बताया कि 1982 में उसने वली मोहम्मद से जमीन का बैनामा कराया था। जबकि मृतक का बेटा आलम और परिवार के अन्य लोग उसे पूर्वजों की जमीन बता रहे थे। अभिलेखों को देखने के बाद एसडीएम और सीओ ने शव को मृतक के खेत में ही दफन करने का निर्देश दिया। सीओ रमाकांत यादव ने बताया कि मामला शांत करा दिया गया है। तनाव को देखते हुए पुलिस को चौकसी बरतने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed