फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two clerks of DPRO office suspended for negligence

लापरवाही पर डीपीआरओ कार्यालय के दो कर्लक निलंबित

Fri, 10 Sep 2021 05:57 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Fri, 10 Sep 2021 05:57 PM IST
सार

हालांकि कार्यालय के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर एडीपीआरओ चंद्रभान सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी रितेश सिंह, वेद प्रकाश ओझा, उदय प्रताप पटेल, धीरेंद्र कुमार, जिला समन्वयक सुजीत शुक्ला, कुमारी निशा गुप्ता जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण तथा एडीपीएम सुनील कुमार व कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश श्रीवास्तव अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन
Two clerks of DPRO office suspended for negligence
सस्पेंड

विस्तार

सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को विकास भवन के कई कार्यालयों का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय के दो कर्लकों की लापरवाही सामने आई। जिस पर सीडीओ ने दोनों को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया। साथ ही उन्हें एडीपीआरओ सहित दर्जनों कर्मचारी अनुपस्थित मिले। जिस पर उन्होंने अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन रोकने का निर्देश देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया। इससे पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। सीडीओ जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय पहुंचे। जहां पर उन्हें डीपीआरओ डॉ. बालगोविंद श्रीवास्तव उपस्थित मिले।
विज्ञापन


हालांकि कार्यालय के उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर एडीपीआरओ चंद्रभान सिंह, ग्राम पंचायत अधिकारी रितेश सिंह, वेद प्रकाश ओझा, उदय प्रताप पटेल, धीरेंद्र कुमार, जिला समन्वयक सुजीत शुक्ला, कुमारी निशा गुप्ता जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण तथा एडीपीएम सुनील कुमार व कंप्यूटर ऑपरेटर मुकेश श्रीवास्तव अनुपस्थित रहे। सीडीओ ने डीपीआरओ से बृहस्पतिवार का वेतन रोकने का निर्देश दिया। वहीं कार्यालय में जीपीएफ पासबुक का निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत अधिकारी बुद्ध प्रकाश गौतम, ताज मोहम्मद, रितेश सिंह, सोहन लाल, सुशील सिंह और कुमारी सौम्या साहू, सुरेंद्र कुमार की सेवा पुस्तिका देखी गई, जिसमें विवरण दर्ज नहीं पाया गया।
विज्ञापन


इस पर स्थापना पटल सहायक आनंद कुमार सिंह की लापरवाही पाई गई। इसी तरह जीपीएफ पासबुक में वित्तीय वर्ष 2017-18 के बाद कोई अंकन दर्ज नहीं होने पर सीडीओ ने नाराजगी जाहिर की। साथ ही पटल सहायक रवि कुमार द्विवेदी निलंबित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कार्यालयों के कर्मचारी रहे अनुपस्थित
सीडीओ शशिकांत त्रिपाठी ने विकास भवन के जिला युवा कल्याण अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया। जहां पर उन्हें कनिष्ठ सहायक अमित कुमार अनुपस्थित मिले। इसी तरह जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में वसूली सहायक संतोष कुमार, सहायक लेखाकार योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव अनुपस्थित रहे। जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय में विनोद कुमार सोनकर वरिष्ठ सहायक सहित तीन कर्मचारी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed