फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Two arrested for cheating by posing as judge's son

Kaushambi News: न्यायाधीश का बेटा बन ठगी करने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 28 Nov 2023 09:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Tue, 28 Nov 2023 09:03 PM IST
विज्ञापन
Two arrested for cheating by posing as judge's son
शादी डॉट कॉम पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को बनाया अपना शिकार
विज्ञापन

दो युवतियों से ठगी, नौकरी दिलाने के नाम पर भी युवकों को लूटा
फोटो नं-26
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर (कौशाम्बी)। साइबर थाना पुलिस ने शादी डॉट कॉम वेबसाइट पर फेक आईडी बनाकर युवती से ठगी करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों ने वेबसाइट पर अपने को न्यायाधीश का बेटा बताने के साथ ही खुद की स्टील फैक्टरी होने का हवाला अपलोड किया था। झांसे में आकर युवती व उसके परिवार ने आरोपियों को 14 लाख रुपये और गहने शादी से पहले ही दे दिए थे।
एएसपी समर बहादुर ने मंगलवार को पुलिस ऑफिस में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि प्रयागराज के कीडगंज के पूरा वल्दी निवासी जीतू यादव और अमित कुमार गुप्ता निवासी धूमनगंज, राजरूपपुर शातिर ठग हैं। इन दोनों ने शादी डॉट कॉम वेबसाइट पर अपनी फर्जी आईडी बनाई थी। जीतू यादव ने खुद को हाईकोर्ट के जस्टिस का बेटा बताया था, जबकि अमित गुप्ता ने खुद को एक स्टील फैक्ट्री का मालिक बताया था।
विज्ञापन

शादी डॉट कॉम पर इनकी फोटो व प्रोफाइल देख लोगों ने विवाह के लिए संपर्क साधना शुरू कर दिया। इसकी आड़ में दोनों ने लोगों के साथ ठगी शुरू कर दी। मंझनपुर की एक युवती से शादी के नाम पर पांच लाख रुपया नकद व छह तोला सोना ले लिया। इसी तरह पश्चिमशरीरा की एक युवती के परिजनों से नौ लाख रुपये की ठगी की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शादी के सिलसिले में बातचीत करने वालों को यह लोग न्यायाधीश कोटे से नौकरी दिलाने का झांसा भी देकर उनसे रुपया वसूलते थे। मंझनपुर व पश्चिमशरीरा कोतवाली इलाके की युवतियों के साथ धोखाधड़ी हुई तो उन्होंने 19 और 24 नवंबर को केस दर्ज कराया। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने जांच कर आरोपी जीतू यादव व अमित गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की गई तो सारी सच्चाई सामने आ गई।

पुलिस ने इनके कब्जे से दो एंड्रायड फोन, एक कीपैड, मोबाइल व एक डेबिट कार्ड बरामद किया है। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों का चालान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed