फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   traffic signal

हादसे के शिकार लोगों की याद में हुई मैराथन दौड़

Mon, 21 Nov 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी
अमर उजाला ब्यूरो कौशाम्बी Updated Mon, 21 Nov 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
traffic signal
other
सड़क हादसे में मौत के शिकार लोगों की याद में रविवार को मंझनपुर में मैराथन दौड़ हुई। इसमें रिजवी कालेज करारी के छात्रों ने हिस्सा लिया। दौड़ के बाद जिला मुख्यालय चौराहे पर जागरूकता के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें यातायात नियमों की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने दौड़ में अव्वल आने छात्रों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया। इसके बाद शाम को कैंडल जलाकर मृतकों श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


  पुलिस और परिवहन विभाग की ओर से यातायात माह की ओर से सड़क हादसे में मौत के शिकार लोगों की याद में स्मृति दिवस मनाया गया। मंझनपुर चौराहे से डीएम आवास तक मैराथन दौड़ आयोजित की गई। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक वीके मिश्र ने झंडी दिखाकर प्रतिभागियों को दौड़ के लिए रवाना किया। रिजवी कालेज करारी के छात्रों ने दौड़ में हिस्सा लिया। मैराथन दौड़ में रिजवी कालेज के उत्तम सिंह प्रथम, धनंजय मौर्य द्वितीय, सुमित कुमार तृतीय, इमरान चतुर्थ को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान मंझनपुर चौराहे पर जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। डीएम एसपी के साथ सीओ सिटी रमाकांत यादव ने लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी।
विज्ञापन


संभागीय परिवहन अधिकारी ने लोगों हेलमेट का प्रयोग करने, नशे में वाहन नहीं चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने का आह्वान किया। डीएम और एसपी ने लोगों से यातायान नियमों के अनुपालन करने का आह्वान किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिनेश कुमार सिंह, एडीएम मंझनपुर ने भी लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी। वहीं देर शाम चौराहे पर कैंडल जलाकर सड़क हादसे में मौत का शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर एआरटीओ, अपर पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र कुमार, अतुल कुमार जायसवाल, दिनेश कुमार, राजेश कुमार, कमलेश कुमार, संत शरण द्विवेदी, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed