Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Traders will develop with the development of the city: Ramesh

नगर के विकास से व्यापारियों का होगा विकास : रमेश

Thu, 08 Jan 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Thu, 08 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Traders will develop with the development of the city: Ramesh
बैठक में मौजूद उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारी, स्रोत नगर प्रशासन
नगर पंचायत स्थित एक निजी गेस्टहाउस में बुधवार को आयोजित व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष रमेश अग्रहरि ने कहा कि नगर के विकास से व्यापारियों का विकास होगा। इस दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र, अंगवस्त्र प्रदान कर माल्यार्पण किया गया।
विज्ञापन

रमेश अग्रहरि ने कहा कि नगर प्रशासन समय-समय पर व्यापारियों के साथ बैठक कर समस्याओं का समाधान निकालता है। व्यापारियों को भी नगर के विकास में अपना योगदान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि नगर जितना विकसित होगा, उतना ही व्यापारी भी उन्नति करेंगे।
विज्ञापन

इस दौरान नगर पंचायत के ईओ सुभाष चंद्र सिंह से व्यापारियों ने मुख्य चौराहे का सौंदर्यीकरण, सार्वजनिक शौचालय आदि निर्माण के लिए ठोस योजना बनाने का सुझाव दिया। कार्यक्रम में प्रांतीय मंत्री नरोत्तम दास, जिला अध्यक्ष प्रवेश केसरवानी, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुधीर केसरवानी, नगर अध्यक्ष मूरतगंज रविकांत, जिला उपाध्यक्ष शंभूनाथ और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत चरवा सुभाष चंद्र सिंह को अंगवस्त्र देकर माल्यार्पण कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर नगर अध्यक्ष कैलाश चंद केसरवानी, उपाध्यक्ष विपिन कुमार पांडेय, शशिकुमार केसरवानी, युवा अध्यक्ष मनीष केसरवानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed