फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tractor trolley dropped kiln workers , death

ट्रैक्टर ट्राली से गिरा भट्ठा मजदूर, मौत

Tue, 27 Jan 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला, कौशाम्बी Updated Tue, 27 Jan 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
Tractor trolley dropped kiln workers , death
 ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर सोमवार की रात सिरसी गांव के रहने वाले भट्ठा
विज्ञापन
मजदूर दिलीप कुमार की मौत हो गई। हादसा सोमवार की रात कोइलहा गांव के समीप हुआ। मजदूर की मौत के बाद चालक शव को उसके घर पर छोड़कर भाग निकला। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के पिता की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ ने बताया कि घटना की तफ्तीश की जा रही है। मजदूर की मौत से घर में मातम पसरा है। 

चरवा कोतवाली क्षेत्र के सिरसी गांव निवासी अदालती प्रसाद ईंट भट्ठा में पथाई का काम करता है। उसका बेटा दिलीप कुमार (26) भी भट्ठे में मजदूरी करता है। अदालती ने बताया कि सोमवार की शाम ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली में बैठकर वह ईंट उतारने के लिए गया था। बताया जाता है कि कोइलहा गांव के समीप अचानक दिलीप ट्रैक्टर ट्राली से गिरकर पहिया के नीचे आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। दिलीप की मौत के बाद ट्रैक्टर चालक शव को उसके घर के समीप छोड़कर भाग निकला। रात घर के लोग जब बाहर निकले, तो शव देख उनके होश उड़ गए। घर-परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के रोने-बिलखने पर गांववालों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के पिता अदालती प्रसाद की तहरीर पर ट्रैक्टर मालिक और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर हादसे के बाद से ट्रैक्टर चालक घर छोड़कर फरार है।

 पिपरी के पेरई गांव की रहने वाली निराशा देवी की शादी सालभर पहले ही सिरसी के दिलीप कुमार के साथ हुई थी। सोमवार की रात हादसे से निराशा की जिंदगी वीरान हो गई। बता दें कि अभी 8 दिन पहले ही निराशा मां बनी थी। उसने बेटे को जन्म दिया था। घर में चांद का बेटा पैदा होने से पूरा परिवार खुश था। पर, किसी को क्या मालूम कि खुशी की यह घड़ियां पर चंद दिनों की मेहमान हैं। पति की दरवाजे पर पड़ी लाश देख निराशा देवी कुछ देर तक बिलखती रही, फिर वह बेसुध हो गई। उसकी हालत देख गांव की अन्य महिलाएं भी अपने आंसू नहीं रोक पा रही थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed