फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Tractor driver dies under suspicious circumstances, accused of murder

संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रैक्टर चालक की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 27 Apr 2022 06:33 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 06:33 PM IST
विज्ञापन
Tractor driver dies under suspicious circumstances, accused of murder
पिपरी कोतवाली के शेरपुर गांव के पास मंगलवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पिपरी कोतवाली के गांजा निवासी लालबाबू किसान हैं। लालबाबू का बेटा सुदीप सिंह (25) ट्रैक्टर चालक था। वह मिट्टी, बालू की ढुलाई का काम करता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार रात वह पड़ोसी गांव शेरपुर गांव में ट्रैक्टर लेकर मिट्टी निकालने गया था।
विज्ञापन

देर रात परिजनों को जानकारी मिली कि करंट की चपेट में आने से सुदीप की मौत हो गई है। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पिपरी पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों का आरोप है पैसों के लेनदेन को लेकर सुदीप का विवाद चल रहा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी विवाद के कारण सुदीप को हत्या की गई है। मामले में पुलिस ने गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला युवक के करंट की चपेट में आने से मौत होने का लग रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के असली कारण का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed