फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   tomorrow will be karava chauth

करवाचौथ: अखंड सौभाग्य के लिए महिलाएं कल रखेंगी व्रत

Fri, 26 Oct 2018 12:27 AM IST
kaushambi
kaushambi Updated Fri, 26 Oct 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
मंझनपुर/करारी। करवा चौथ का व्रत शनिवार को होगा। व्रत को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। बाजारों में पूजन के साथ सौंदर्य प्रसाधन की दुकानें सज गई है। महिलाएं खरीदारी में जुट गई हैं। इसे लेकर जिले की प्रमुख बाजारों में चहल-पहल रही।  करवा चौथ यानी सुहाग का यह व्रत हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को किया जाता है। सुहागिनें इस दिन सुबह सरगी खाकर व्रत आरंभ करती हैं।
विज्ञापन


व्रत पूरे दिन का होता है। रात में चांद को छन्नी से देखकर व्रत का समापन किया जाता है।  करवा चौथ को लेकर बाजार में काफ ी रौनक है। चारों और महिलाओं के शृंगार से जुड़े सामान नजर आ रहे हैं। सौंदर्य प्रसाधन के अलावा महिलाएं साड़ी की खरीदारी कर रहीं हैं। गुरुवार को जिला मुख्यालय मंझनपुर, करारी, सिराथू, भरवारी, सरायअकिल, अजुहा समेत सभी प्रमुख बाजारों में खास चहल-पहल दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed