{"_id":"648f5f8cdf42e42b400cfdd8","slug":"three-women-injured-in-attack-with-stick-and-knife-kaushambi-news-c-261-1-sald1002-260-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: लाठी-डंडा व चाकू से हमले में तीन महिलाएं जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: लाठी-डंडा व चाकू से हमले में तीन महिलाएं जख्मी
Mon, 19 Jun 2023 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Mon, 19 Jun 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के हिसामपुर गांव निवासी आसिफ और पड़ोसी चांद के बच्चों में रविवार सुबह मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इस पर आसिफ की पत्नी इबराना उलाहना देने गई। आरोप है कि इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। बात बढ़ने पर चांद ने परिजनों के साथ मिल लाठी-डंडा लेकर इबराना के घर पर चढ़ाई कर दी।
हमलावरों ने इबराना के साथ सास बानो, देवरानी खुशबू, बहन आसमीन को पीटते हुए जख्मी कर दिया। चाकू लगने से इबराना घायल हो गई। चीख पुकार सुन ग्रामीणों के बीच-बचाव करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने पीड़िता से तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।