फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three teenagers who went to bathe in the pond drowned, two died, chaos in the family

कौशांबी : तालाब में नहाने गए तीन किशोर डूबे, दो की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 22 Mar 2023 09:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 22 Mar 2023 09:42 PM IST
सार

सदर कोतवाली के भक्तन का पूरा गांव में बुधवार दोपहर तालाब में नहाने गए तीन किशोर गहरे पानी में समा गए। इनमें से एक किशोर ने किसी तरह बाहर निकल कर शोर मचाया तो लोगों को घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
Three teenagers who went to bathe in the pond drowned, two died, chaos in the family
बच्चे डूबे - फोटो : Social Media

विस्तार

सदर कोतवाली के भक्तन का पूरा गांव में बुधवार दोपहर तालाब में नहाने गए तीन किशोर गहरे पानी में समा गए। इनमें से एक किशोर ने किसी तरह बाहर निकल कर शोर मचाया तो लोगों को घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों ने दोनों के शव तालाब से निकाले। घटना से पीड़ित परिवारों में कोहराम है।

विज्ञापन

भक्तन का पूरा गांव का रमाकांत (12) पुत्र स्व. कमल चंद्र व जगदीश (14) पुत्र छितानी लाल बुधवार दोपहर अपने एक अन्य दोस्त के साथ गांव के ही तालाब में नहाने गए थे। इस दौरान रमाकांत का पैर गड्ढे में फिसल गया और गहरे पानी में चला गया। रमाकांत को डूबता देख जगदीश ने उसे बचाने का प्रयास किया तो वह भी गहरे पानी में समा गया। दोनों के साथ रहे तीसरे साथी ने दोस्तों को डूबता देखा तो वह भी उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़ा।

विज्ञापन


खुद की जान पर खतरा महसूस होने पर वह किसी तरह बाहर निकला और शोर मचाने लगा। इस पर ग्रामीणों को घटना की जानकारी हुई तो मौके पर इकट्ठा हो गए। पुलिस को सूचना देने के साथ ही ग्रामीण तालाब में डूबे किशोरों को खोजने में जुट गए। कुछ देर बाद रमाकांत व जगदीश के शव तालाब में उतराते हुए मिले। पुलिस की सूचना पर तहसीलदार भूपाल सिंह भी मौके पर पहुंचे। तहसीलदार ने बताया कि मृतक के घरवालों को चार-चार लाख का मुआवजा दिलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

दस साल पहले रमाकांत के पिता की हुई थी मौत

रमाकांत की मौत से उसके घरवालों में कोहराम है। ग्रामीणों ने बताया कि रमाकांत के पिता कमल चंद्र की 10 साल पहले करंट लगने से मौत हो चुकी है। रमाकांत की मां अपने तीन बच्चों का भरण-पोषण मजदूरी करके किया करती है। बेटे की मौत से उसकी मां व छोटे भाइयों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed