फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three kilometer RCC road made without tender

बिना टेंडर कराए बना दी गई तीन किलोमीटर की आरसीसी रोड

Sat, 09 Apr 2022 12:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three kilometer RCC road made without tender
मूरतगंज। लोक निर्माण विभाग के जिम्मेदारों ने मूरतगंज से रोही बाई पास तक बनने वाली तीन हजार मीटर की आरसीसी सड़क में बड़ा खेल किया है। बिना टेंडर जारी कराए ही विभागीय अधिकारियों ने अपने मनचाही फर्म को सड़क निमार्ण का काम दे दिया। इसकी भनक लगते ही ग्रामीणों ने शिकायत शासन स्तर पर की। क्षेत्रीय लोगों ने विभागीय अधिकारियों पर सड़क निर्माण में अनियमितता करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

जिले में लोक निर्माण विभाग का प्रांतीय खंड मूरतगंज-राजापुर मार्ग पर मूरतगंज बाजार से लेकर रोही बाईपास चौराहा तक लगभग तीन
किलोमीटर तक टू लेन आरसीसी सड़क निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार कर एक जनवरी को 4.62 करोड़ रुपए खर्च करने की स्वीकृति दिया था। जिसके सापेक्ष प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग कौशांबी को टेंडर का प्रकाशन करना था।
विज्ञापन

किंतु विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने के कारण टेंडर नहीं प्रकाशित किया गया। विभागीय अधिकारियों ने इस सड़क के निर्माण में बड़ा खेल किया। बिना टेंडर जारी किए ही अधिकारियों ने अपनी मनचाही फर्म को काम करने का आदेश दे दिया। स्थिति यह है कि शासन द्वारा जिले में अधिसूचना अब भी जारी है। अधिसूचना के बाद भी सड़क निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। इसे लेकर क्षेत्रीय लोगों ने विभाग के जिम्मेदारों पर अनियमितता बरतने और बड़े पैमाने पर भ्रष्ट्राचार करने का आरोप लगाते हुए शिकायत शासन स्तर पर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूरतगंज बाजार में बन रही 2900 मीटर आरसीसी सड़क पूरी तरह से विधि के तहत है। किसी भी प्रकार की अनियमितता और लापरवाही नहीं की गई है। फिर भी शिकायत की जांच कराकर कार्रवाई कराई जाएगी
हरवंश जोशिया,एक्सईएन-पीडब्ल्यूडी
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed