फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   Three hundred thousand cattle would be free vaccination

तीन लाख मवेशियों का होगा मुफ्त टीकाकरण

Fri, 15 May 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Fri, 15 May 2015 01:02 AM IST
विज्ञापन
Three hundred thousand cattle would be free vaccination
मंझनपुर। मवेशियों को संक्रामक बीमारी से बचाने के लिए पशु पालन विभाग ने कवायद शुरू कर दी है। बृहस्पतिवार को सीवीओ ने चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक कर रणनीति तैयार की। तीन लाख 54 हजार मवेशियों के नि:शुल्क टीकाकरण का लक्ष्य तैयार किया गया है। बैठक में देरी से पहुंचने पर कौशाम्बी और भरवारी अस्पताल के चिकित्साधिकारी को फटकार लगाई।
विज्ञापन


मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सत्य प्रकाश पांडेय ने बृहस्पतिवार को पशु चिकित्साधिकारियों के साथ बैठक की। पशुपालकों के करीब 3 लाख 54 हजार मवेशियों का नि:शुल्क टीकाकरण कराए जाने की कार्ययोजना तैयार की। खुरपका, मुंहपका आदि संक्रामक बीमारी से बचाने को टीकाकरण होगा। अभियान की सफलता के लिए 24 टीमों का गठन किया गया है। सीवीओ ने बताया कि टीम गांव-गांव जाकर माइक्रोप्लान के मुताबिक मवेशियों का टीकाकरण करेगी। टीम की निगरानी के लिए वह खुद मानीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed