{"_id":"658c789c8fd40f7c120a9a8a","slug":"three-homeopathic-hospitals-will-be-upgraded-facilities-will-be-better-kaushambi-news-c-3-ald1006-287669-2023-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaushambi News: उच्चीकृत होंगे तीन होम्योपैथिक अस्पताल, बेहतर होंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaushambi News: उच्चीकृत होंगे तीन होम्योपैथिक अस्पताल, बेहतर होंगी सुविधाएं
Thu, 28 Dec 2023 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
Updated Thu, 28 Dec 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित जिला होम्योपैथिक चिकित्सालय। संवाद
उच्चीकृत होंगे तीन होम्योपैथिक अस्पताल, बेहतर होंगी सुविधाएं
-- योग वेलनेस सेंटर के साथ लैब का भी होगा निर्माण, जल्द शुरू हो सकता है काम
संवाद न्यूज एजेंसी
मंझनपुर। जिले में चल रहे तीन होम्योपैथिक अस्पतालों को उच्चीकृत कराया जाएगा। इसके बाद यहां पर होम्योपैथी पद्धति से उपचार के साथ योग समेत अन्य कई सुविधाएं बढ़ जाएंगी। इससे मरीजों को काफी सहूलियत मिलेंगी।
आयुष विभाग ने जिले में सात राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय खोल रखे हैं। हर चिकित्सालय में प्रतिमाह करीब दो हजार मरीज उपचार कराने आते हैं। शुरुआती दौर में जिले के राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय शमशाबाद, शाहपुर और अजुहा को उच्चीकृत करने के लिए चिन्हित किया है। एक चिकित्सालय में करीब 15 लाख रुपये खर्च होंगे। इससे यहां एक योग वेलनेस सेंटर का निर्माण होगा, जिसके लिए एक योग प्रशिक्षक की तैनाती होगी। अस्पताल के चिकित्सकों की सलाह पर यह प्रशिक्षक योग के सहारे मरीजों की सेहत सुधारेंगे। अन्य लोगों को भी योग का प्रशिक्षण दिया जाएगा। योग वेलनेस सेंटर के अलावा चिकित्सालयों में एक-एक पैथालॉजी भी बनवाई जाएगी, जिसमें शुगर और हिमोग्लोबिन जैसी खून की अन्य छोटी-मोटी जांचें हो सकेंगी। तीनों अस्पतालों में यह कार्य कराने की जिम्मेदारी यूपीपीसीएल को सौंपी गई है। अफसरों का कहना है कि जल्द ही निर्माण शुरू होगा।
-- -- -- -- -
विकसित किए जाएंगे हर्बल गार्डेन
उच्चीकरण के लिए चिन्हित किए गए तीनों चिकित्सालयों में हर्बल गार्डेन विकसित करने की भी तैयारी है। चिकित्सालयों में तुलसी, गिलोय, पुदीना, लेमनग्रास, अजवााइन, करी पत्ता, अदरक, मिर्च समेत अन्य औषधीय पौधे लगाए जाएंगे। अस्पताल आने वाले लोगों को इसकी खूबियों से अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
तीन राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालयों को उच्चीकृत किया जाना है। यूपीपीसीएल को यह जिम्मेदारी दी गई है। उम्मीद है कि कार्यदायी संस्था जल्द निर्माण शुरू कराएगी।
शगुफ्ता जवी-जिला होम्योपैथिक अधिकारी