फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   There is increased demand for dual-color lights for better visibility in fog

Kaushambi News: कोहरे में बेहतर दृश्यता के लिए दो रंग वाली लाइट की बढ़ी मांग

Fri, 26 Dec 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी
संवाद न्यूज एजेंसी, कौशांबी Updated Fri, 26 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
There is increased demand for dual-color lights for better visibility in fog
बड़े वाहनों में कंपनियों की ओर से ऑल वेदर लाइट लगाए जाने का दावा किया जाता है। इसके बावजूद कोहरे और खराब मौसम में बेहतर दृश्यता के लिए वाहन चालक अतिरिक्त लाइट लगवाना अधिक सुरक्षित मान रहे हैं। इस वर्ष बाजार में एक ही लाइट में दो रंग की रोशनी का नया विकल्प उपलब्ध होने से इसकी मांग तेजी से बढ़ गई है। वाहन चालक अपने वाहनों में दो रंग वाली लाइट को प्राथमिकता के तौर पर फिट करा रहे हैं।
विज्ञापन

वाहन स्वामियों और चालकों का कहना है कि कोहरे और धुंध के दौरान सामान्य सफेद रोशनी ज्यादा प्रभावी नहीं रहती जबकि पीली रोशनी कोहरे को भेदते हुए दूर तक चमकती है। इसी वजह से दो रंग वाली एलईडी लाइट अधिक कारगर साबित हो रही है। सामान्य मौसम में सफेद या दूधिया रोशनी बेहतर रहती है जबकि कोहरे में पीली रोशनी दुर्घटनाओं से बचाव में सहायक होती है।
विज्ञापन

मंझनपुर के मिस्त्री आजाद, मीनू और संतलाल मौर्य ने बताया कि बाजार में उपलब्ध दो रंग वाली लाइट 50 रुपये से लेकर 1,200 रुपये तक में मिल रही हैं। वाहन चालक हेडलाइट में बेहतर रोशनी वाले बल्ब बदलवाने के साथ अतिरिक्त लाइट के रूप में दो रंग वाली एलईडी लाइट लगवाना अधिक पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

करारी के सोनू वर्मा ने बताया कि पीली रोशनी कोहरे में रास्ता साफ दिखाने के साथ सामने से आने वाले वाहन चालकों को भी स्पष्ट नजर आती है। वहीं, सफेद रोशनी सामान्य मौसम में बेहतर काम करती है। एक ही लाइट से दोनों मौसमों में सुविधा मिलने के कारण दो रंग वाली लाइट की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed