{"_id":"6128fbc18ebc3e48384cde4d","slug":"the-young-man-died-in-suspicious-circumstances-kaushambi-news-ald314316734","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, ग्रामीणों को आशंका सर्पदंश से गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, ग्रामीणों को आशंका सर्पदंश से गई जान
Sat, 28 Aug 2021 03:42 PM IST
इलाहाबाद ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
अमर उजाला नेटवर्क, कौशांबी
Published by: इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 03:42 PM IST
सार
मुरादपुर निवासी जगतपाल मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी संजूसा देवी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह विस्तर में अचेत अवस्था में मिले। किसी जहरीले जंतु के काटने की आशंका पर परिजन उसे लेकर झाड़फूंक के लिए तांत्रिक के पास ले गए।
विज्ञापन
विस्तार
पिपरी कोतवाली के मुरादपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक 35 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक की मौत को लेकर परिजनों ने सर्प दंश की आशंका जाहिर की है। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
मुरादपुर निवासी जगतपाल मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। पत्नी संजूसा देवी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह वह विस्तर में अचेत अवस्था में मिले। किसी जहरीले जंतु के काटने की आशंका पर परिजन उसे लेकर झाड़फूंक के लिए तांत्रिक के पास ले गए। जहां जगतपाल की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है।