{"_id":"627c070d7ceeb502dd2c82ee","slug":"the-young-man-attacked-the-brother-in-law-with-a-sharp-weapon-serious-kaushambi-news-ald332809267","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने धारदार हथियार से किया साढ़ू पर हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने धारदार हथियार से किया साढ़ू पर हमला, गंभीर
विज्ञापन
The young man attacked the brother-in-law with a sharp weapon, serious
- फोटो : KAUSHAMBI
कौशाम्बी कोतवाली के बेहन पुरवा गांव में बुधवार देर रात एक व्यक्ति ने अपने साढ़ू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग निकला। जख्मी युवक को सरायअकिल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर सीओ सिटी फोर्स के साथ रात को मौके पर पहुंचे। घटना की जांच की जा रही है।
बेहनपुरवा गांव का चांदबाबू विजिया चौराहे पर सैलून चलाता है। बुधवार देर शाम उसका साढू सदर कोतवाली के भद्दुरपुर निवासी नफीस दुकान पर पहुंचा। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इसके बाद वह लोग चांदबाबू के घर आए। यहां आंगन में चांदबाबू की पत्नी ने दोनों ने लिए खाना परोसा और कमरे में कपड़ा बदलने चली गई।
चांदबाबू की मां छत पर सो रही थी। इस बीच किसी बात को लेकर नफीस ने चांदबाबू पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। चांदबाबू की पत्नी चीखपुकार सुनकर बाहर निकली तो नफीस धमकी देते हुए भाग निकला। परिवार के लोगों ने आननफानन चांदबाबू को सरायअकिल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
घटना के बाबत सीओ सिटी योगेंद्र कृष्ण नारायण सिंह का कहना है चांदबाबू का इलाज कराया जा रहा है। परिवार के लोगों ने अभी तक तहरीर नहीं दी है। पीड़ित का बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं चर्चा रही कि नफीस को शक था कि चांदबाबू का उसके परिवार की एक युवती से रिश्ता था। इसी नाराजगी में उसने चांदबाबू पर हमला किया। सीओ का कहना है घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।