फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The winning team in volleyball Yellow House

वालीबाल में यलो हाउस की टीम बनी विजेता

Sat, 06 Dec 2014 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 06 Dec 2014 12:02 AM IST
विज्ञापन
The winning team in volleyball Yellow House
मंझनपुर। बीएस इंटर कालेज सयारा में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस दौरान बालक-बालिकाओं की दौड़ के साथ वालीबाल की भी प्रतियोगिता हुई। वालीबाल में यलो हाउस की टीम ने व्हाइट हाउस को 15-6 से हराकर जीत हासिल की। जीतने वाले प्रतिभागियों को स्कूल प्रबंधक ने पुरस्कृत भी किया।
विज्ञापन

सिराथू क्षेत्र के बीएस इंटर कालेज सयारा में आयोजित खेल प्रतियोगिता के दौरान 100 मीटर जूनियर बालिका वर्ग दौड़ में बुसरा बानो प्रथम, यस्मिता विश्वकर्मा द्वितीय, रूबीना बानो तृतीय, बालक वर्ग में मोहम्मद शादाब प्रथम, मोहम्मद फैज द्वितीय, मोहम्मद मोहसिन तृतीय, 100 मीटर सीनियर बालिका वर्ग दौड़ में गुलफ्सा बानो प्रथम, कनीज फातिमा द्वितीय, नूतन पाल तृतीय, बालक वर्ग में मोहम्मद तालिब प्रथम, मोहम्मद तौसीफ द्वितीय, मोहम्मद सलमान तृतीय, सीनियर वर्ग 200 मीटर दौड़ में गुलाम हैदर प्रथम, मोहम्मद तालिब द्वितीय, मोहम्मद तौसीफ तृतीय रहे।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग जंप रेस में नदीम उल्ला प्रथम, अमन सरोज द्वितीय, अनुराग तृतीय, बाल एंड स्पून बैलेंस रेस में इकरा बानो प्रथम, नाज बानो द्वितीय, इल्तिजा सिद्दीकी तृतीय, सब जूनियर फ्राग रेस में पूजा पटेल प्रथम, मुस्कान द्वितीय, टाफी रेस में मोहम्मद औन वारिसी प्रथम, असलान खान द्वितीय, जफर वारिसी तृतीय रहे। वहीं वालीबाल प्रतियोगिता की खिताबी भिड़ंत यलो और व्हाइट हाउस के बीच हुई। इसमें यलो हाउस ने 15-6 से यह मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed