फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The weather has been impaired ill

बिगड़ा मौसम बना रहा है बीमार

Thu, 29 Jan 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी
ब्यूरो/अमर उजाला कौशाम्बी Updated Thu, 29 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
The weather has been impaired ill
मंझनपुर। कड़ाके की ठंड, शीतलहर, बूंदाबांदी और फिर चटकती धूप...मौसम का यह उतार-चढ़ाव लोगों को बीमार बना रहा है। लोग सर्दी-जुकाम, बुखार, सांस की बीमारियों और जोड़ों के दर्द से जकड़े हुए हैं। बुधवार को ही जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 300 लोग दवा लेने आए थे। इनमें 200 से भी ज्यादा लोग ऐसी ही मौसमी बीमारी से जकड़े थे। ठंड में सबसे ज्यादा दिक्कत दमा रोगियों को झेलनी पड़ रही है। डॉक्टर भी बताते हैं कि उतार-चढ़ाव से भरे मौसम में जरा सी चूक लोगों को अस्पताल पहुंचा सकती है।
विज्ञापन


द्वाबा में महीने भर से मौसम का मिजाज अजीब सा बना है। भीषण शीतलहर और गलन के बीच कभी फुहारें पड़ने लगती हैं, तो कभी दिन में तेज धूप चटकती है। इसी तरह से तापमान में भी जबरदस्त उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मंगलवार को ही रात में जहां पारा 10 के आसपास रहा। वहीं हल्की धूप निकलने से ही बुधवार को दिन में तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास था। वहीं तीन दिन तक तेज हवाओं के साथ बारिश भी हुई। इतना ही नहीं आसमान में अब भी बादलों की मौजूदगी है। इधर, दिन में मौसम का मिजाज जहां गर्म बना हुआ है। वहीं शाम होते ही अचानक पारा गिर जाता है। रात-दिन के तापमान में आ रहे बदलाव के बीच तनिक भी लापरवाही स्वास्थ्य के लिए खतरनाक बनी हुई है।
विज्ञापन


लोग बुखार, सर्दी, जुकाम, खांसी से पीड़ित हैं। वहीं जोड़ों का दर्द और सांस लेने में तकलीफ से भी लोगों को जूझना पड़ रहा है। बुधवार को ही जिला अस्पताल की ओपीडी में आए 300 लोग आए थे। इनमें पूजा देवी (25) निवासी अंदावा, मोहम्मद इसरार हुसैन (55) निवासी सरैंया, सीमा देवी (28) निवासी भरवारी, बहोरीलाल (45) निवासी मलाका, आलिम अहमद (15) निवासी सरैंया, शोभा देवी (48) निवासी पासिनहार, सुग्गीदेवी (40) निवासी थाम्बा, बच्चालाल (40) निवासी गंभीरा, राम अवतार निवासी भवनसुरी, मुख्तार अहमद (60) निवासी करारी, लवकुश कुमार (30) निवासी मलाक रेजमा, अमीन अहमद (50) निवासी सेवर आदि करीब 200 लोग सर्दी-जुकाम, बुखार से पीड़ित थे। जिला अस्पताल  के फिजीशियन डॉ एके कनौजिया का कहना है कि बारिश से बढ़ी आर्द्रता और खेतों में सरसों के फूलों के परागकण भी हवा के साथ उड़कर लोगों को सांस की बीमारी दे रहे हैं। सलाह दी कि लोग खुद को सुबह-शाम की ठंड से बचकर रखें। थोड़ी सी लापरवाही उन्हें अस्पताल पहुंचा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed