फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kaushambi News ›   The weather changed , stretched sheet of fog

मौसम बदला, फैली कोहरे की चादर

Fri, 05 Dec 2014 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Dec 2014 11:35 PM IST
विज्ञापन
The weather changed , stretched sheet of fog
मंझनपुर। दोआबा में बृहस्पतिवार की रात अचानक मौसम बदल गया। ठंड के पांव पसारने के साथ कोहरे की चादर भी तनी। भीषण कोहरे के कारण सुबह नौ बजे तक ऐसी धुंध छाई रही। सुबह का तापमान न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस और दोपहर में 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। घने कोहरे के कारण कोखराज के समीप एक जीप ट्रक से टकरा गई। इससे जीप सवार दो लोग घायल भी हो गए। वहीं कोहरे का असर रेल यातायात पर भी रहा। इस दौरान दो से सात घंटे तक ट्रेनें देरी से सिराथू और भरवारी स्टेशनों पर आई।
विज्ञापन

कौशाम्बी में दो दिन पहले पछुआ हवा चली थी। इससे ठंड ने अपने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। बृहस्पतिवार की रात तेजी से मौसम बदला और सुबह कोहरे की चादर भी तनी। भोर में इतना घना कोहरा था। जिसकी धुंध के कारण सड़क पर एक मीटर दूर भी दिखाई नहीं दे रहा था। इससे सुबह नौ बजे तक सड़कों पर वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

कोहरे की इस गहरी धुंध के कारण कोखराज के चाकवन बाजार के समीप एक जीप ट्रक से भी टकरा गई थी। इस दुर्घटना में दो लोग घायल भी हुए हैं। जिन्हें कसिया बाजार के एक निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं शुक्रवार को धूप भी करीब 10 बजे निकली। वहीं कोहरे का असर रेल यातायात पर भी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरवारी स्टेशन से मिली सूचना के मुताबिक हावड़ा से दिल्ली जाने वाली तूफान एक्सप्रेस पांच घंटे, मेरठ से इलाहाबाद जाने वाली संगम एक्सप्रेस तीन घंटे, कानपुर से इलाहाबाद जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस ढाई घंटे, दिल्ली से सियालदा जाने वाली सियालहा एक्सप्रेस करीब सात घंटे देरी से भरवारी स्टेशन आई। ट्रेनों के विलंब से चलने के कारण यात्रियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के इंतजार में स्टेशन पर बैठे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed